गुफ़्तगू ने मनाया 24 साल की साहित्य साधन का जश्न
पुस्तक ‘गुफ़्तगू परिवार’ का न्यायमूर्ति अशोक कुमार ने किया विमोचन
| केक काटकर गुफ़्तगू का 25वां स्थापना दिवस मनाया गया। |
प्रयागराज। साहित्यिक संस्था गुफ़्तगू ने आज अपनी स्थापना के 24 वर्ष पूरे करके 25वें वर्ष में प्रवेश कर लिया है। किसी संस्था का लगातार इतने दिनों तक काम करना बेहद ख़ास और उल्लेखनीय है। संस्था के अध्यक्ष डॉ. इम्तियाज़ अहमद ग़ाज़ी ने अपनी एक टीम बनाकर बहुत सारे उल्लेखनीय साहित्यिक कार्य किए हैं, यह सिलसिला अब भी जारी है। आज से ही यह संस्था अपनी स्थापना के सिल्वर जुबली वर्ष में प्रवेश कर गई है। इसका सिल्वर जुबली कार्यक्रम भी बहुता ख़ास होने जा रहा है। यह बात मंगलवार की देर शाम न्यायमूर्ति अशोक कुमार ने सिविल लाइंस स्थित होटल विलास में आयोजित कार्यक्रम के दौरान कही। इस मौके पर ख़ास पुस्तक ‘गुफ़्तगू परिवार’ का विमोचन किया गया।
| पुस्तक ‘गुफ़्तगू परिवार’ को हुआ विमोचन |
डॉ. इम्तियाज़ अहमद ग़ाज़ी ने अपने संबोधन में कहा कि हमारी टीम के सदस्यतों की मेहनत और लगन के कारण ही हम इतने कार्य कर रहे हैं। सिल्वर जुबली वर्ष के मौके पर 9 और 10 जनवरी को दो दिवसीय आयोजन किया जाएगा। जिसमें देश के बड़े साहित्यकारों के साथ-साथ बालीवुड के कई मशहूर अभिनेताओं को भी आमंत्रित किया जाएगा। संस्था के सचिव नरेश कुमार महरानी ने कहा कि हमलोग मिलजुल कर साहित्य का काम करते रहे हैं, आगे भी करते रहेंगे।
इस मौके पर प्रभाशंकर शर्मा, मनमोहन सिंह ‘तन्हा’, डॉ. वीरेंद्र कुमार तिवारी, अनिल मानव, संजय सक्सेना, डॉ. नीना मोहन श्रीवास्तव, मुनेश्वर मिश्र, नारायण जी गोपाल, हकीम रेशादुल इस्लाम, राम नारायण श्रीवास्तव, अर्चना जायसवाल ‘सरताज’, अफ़सर जमाल, डॉ. शैलेंद्र जय, आसिफ़ उस्मानी, मंजूलता नागेश, धीरेंद्र सिंह नागा, डॉ. एस.एम. अब्बास, डॉ. तारिक़ महमूद, सुनील दानिश, शिबली सना आदि मौजूद रहे।

0 टिप्पणियाँ:
एक टिप्पणी भेजें