![]() |
| बायें से: अनुराग अनुभव, असलम इलाहाबादी, अजामिल व्यास, प्रो. अली अहमद फ़ातमी, इम्तियाज़ अहमद ग़ाज़ी, डा. सालेहा जर्रीन और डा. शाहनवाज़ आलम |
इलाहाबाद। ग्यारह वर्ष से प्रकाशित हो रही साहित्यिक पत्रिका ’गुफ्तग’ का ‘इलाहाबाद विशेषांक’ प्रकाशित किया जाएगा। यह निणर्य 24 अगस्त को प्रो. अली अहमद फ़ातमी के लूकरगंज स्थित आवास पर हुई बैठक में लिया गया। इस अंक के लिए अलग से बोर्ड का गठन किया गया है। जिसके अनुसार अतिथि संपादक प्रो. अली अहमद फ़ातमी और डा. असलम इलाहाबादी होंगे। प्रो.सय्यद अक़ील रिज़वी, प्रो. राजेंद्र कुमार और एसएमए काज़मी संरक्षक और इम्तियाज़ अहमद ग़ाज़ी अध्यक्ष होंगे। जबकि अजामिल व्यास, मुनेश्वर मिश्र, डॉ. सालेहा जर्रीन, डा. शाहनवाज़ आलम, शिवपूजन सिंह और नरेश कुमार ‘महरानी’ सलाहकार होंगे। बैठक में निर्णय लिया गया कि ‘इलाहाबाद का साहित्यिक एवं सांस्कृति इतिहास’, ‘इलाहाबाद की सूफी परंपरा’, ‘इलाहाबाद और उर्दू शायरी’, ‘इलाहाबाद और हिन्दी कविता’, ‘इलाहाबाद और रंगमंच की परंपरा’, ‘इलाहाबाद की हिन्दी व उर्दू की पत्रकारिता’,‘प्रगतिशील लेखक संघ और इलाहाबाद’,‘ इलाहाबाद की साहित्यिक-सांस्कृतिक संस्थाएं’, इलाहाबाद में हिन्दी कहानी की परंपरा, निराला और इलाहाबाद, फ़िराक़ और इलाहाबाद, प्रेमचंद और इलाहाबाद, स्वतंत्रता आंदोलन और इलाहाबाद विषय पर आलेख के साथ अकबर इलाहाबादी, हैरत इलाहाबादी, नूह नारवी,वहीद इलाहाबादी आदि पर सामग्री प्रकाशित की जाएगी। इस अंक के लेखक शम्सुर्रहमान फ़ारूक़ी, प्रो. सैयद अक़ील रिज़वी, एसएमए काज़मी, एन.आए. फारूक़ी, ललित जोशी, डॉ.असलम इलाहाबादी, प्रो.अली अहमद फ़ातमी, अजित पुष्कल, अजामिल व्यास, मुनेश्वर मिश्र, लईक रिज़वी, अनिता गोपेश, हरिशचंद्र पांडेय, डॉ. सालेहा जर्रीन, डॉ.ताहिरा परवीन, फखरुल करीम और डॉ. शाहनवाज़ आलम आदि होंगे।

