मंगलवार, 30 अगस्त 2022

मानवतावाद में यक़ीन रखते थे फ़िराक़ गोरखपुूरी: बादल चटर्जी

‘फ़िराक़ गोरखपुरी जन्मोत्सव’ पर ‘आधुनिक भारत के ग़ज़लकार’ का विमोचन 

देशभर से जुटे शायरों ने पेश किया कलाम, मिला फ़ि़राक़ गोरखपुरी सम्मान



प्रयागराज। फ़िराक़ गोरखपुरी मानवतावाद में यक़ीन करने वाले शायर थे। उन्होंने अपनी शायरी में हर वर्ग, हर धर्म और हर समाज की अच्छी बातें का वर्णन किया है। यहां तक द्वितीय विश्व को रेखांकित करते हुए ‘आधी रात’ नामक नज़्म लिखा है, जो उस दौर में बहुत ही मशहूर हुई थी। वे स्वतंत्र विचार वाले शायर थे, जहां कहीं भी अच्छी चीज़़े दिखती थी, उसे अपना लेते थे। गुफ़्तगू की ओर से कार्यक्रम आयोजित करके उनको याद करना बहुत ज़रूरी कदम है। ऐसे शायर की शायरी और जिन्दगी पर बात होती रहनी चाहिए। यह बात 28 august को गुफ़्तगू की ओर से हिन्दुस्तानी एकेडेमी में आयोजित ‘फ़िराक़ गोरखपुरी जन्मोत्सव’ के दौरान पूर्व कमिश्नर बादल चटर्जी ने कही। कार्यक्रम के दौरान इम्तियाज़ अहमद ग़ाज़ी की संपादित पुस्तक ‘आधुनिक भारत के ग़ज़लकार’ का विमोचन किया। इस किताब में शामिल सभी 110 शायरों को ‘फ़िराक़ गोरखपुरी सम्मान’ प्रदान किया गया।

 अध्यक्षता कर रहे अली अहमद फ़ातमी ने कहा कि 1972 से 1982 मेरा फ़िराक़ साहब से साथ साबका रहा है। उनको, जानने, समझने और पढ़ने का खूब अवसर मिला है। वे बहुत दूरन्दाज शायर थे। उनकी शायरी में इंसानियत, मोहब्बत, देशभक्ति और समाज को बेहतर बनाने का जज़्बा दिखाई देता है। जिस ज़माने में फ़िराक़ साहब शायरी के मैदार में आए थे, उस समय फ़ैज़, जिगर मुरादाबादी, साहिर लुधियावनी और अली सरदार जाफरी जैसे शायर थे। मगर, इनके बीच भी फ़िराक़ ने अपनी अलग पहचान बनाई। गुफ़्तगू के अध्यक्ष इम्तियाज़ अहमद ग़ाज़ी ने कहा कि हमलोग प्रत्येक वर्ष एक शायर का जन्मदिवस मानते हैं। इससे पहले कैफी आज़मी, निराला, महादेवी, अकबर इलाहाबादी और साहिर लुधियानवी का जन्म दिवस मनाया था। इस वर्ष हमलोग फ़िराक़ साहब को याद कर रहे हैं। वाराणसी के सहायक डाक अधीक्षक मासूम रज़ा राशदी ने कहा कि फ़िराक़ साहब का चयन सिविल सर्विस में हो गया था, लेकिन उन्हें यह नौकरी पसंद नहीं आयी, उन्हें पढ़ना और पढ़ाना ही पसंद थी, इसलिए इलाहाबाद यूनिवर्सिटी में अध्यापक बनकर आ गए। डॉ. हसीन जिलानी ने फ़िराक़ गोरखपुरी द्वारा लिखे गए लेख पर शोध-पत्र पढ़ा। संचालन मनमोहन सिंह तन्हा ने किया। गुफ़्तगू के सचिव नरेश महरानी ने धन्यवाद ज्ञापन किया।

दूसरे दौर में मुशायरे का आयोजन किया गया। अनिल मानव, रेशादुल इस्लाम, अफसर जमाल, अर्चना जायसवाल, शैलेंद्र जय, डॉ. इश्क़ सुल्तानपुरी, राज जौनपुरी, नीना मोहन श्रीवास्तव, शिवाजी यादव, डॉ. पंकज कर्ण, धर्मेंद सिंह धरम, चांदनी समर, इकबाल आज़र, डा. इम्तियाज़ समर,,अर्शी  बस्तवी, विजय लक्ष्मी विभा, संजय सागर, अनीता सिंन्हा, फरमूद इलाहाबादी, शाहिद सफ़र, निशा सिम्मी, सेलाल इलाहाबादी, अतिया नूर, मधुकर वनमाली, ए.आर. साहिल, रश्मि रौशन, सगीर अहमद सिद्दीक़ी, वीणा खरे, सुशील वैभव,्र खरे, वर्तिका अग्रवाल, सरफ़राज अशरह, असद ग़ाज़ीपुरी, अज़हर रसूल, केदारनाथ सविता, कामिनी भारद्वाज, तलत सरोहा, सय्यदा तबस्सुम, नरेंद्र भूषण, रमेश चंद्र श्रीवास्तव आदि ने कलाम पेश किया। 

 



 

शनिवार, 20 अगस्त 2022

प्रेम का शानदार वर्णन करती हैं मधुबाला: अज़ीज़ुर्रहमान

डॉ. मधुबाला सिन्हा की पुस्तक ‘दहलीज’ का विमोचन 

मुशायरे में पहले स्थान पर फ़रमूद, दूसरे पर शरत और असलम रहे



प्रयागराज। काव्य का सृजन करना अपने-आप में बहुत ही मेहनत और दूरदर्शिता का काम है। कवि समाज, देश और प्रेम का वर्णन अपने अनुभवों से करता है। डॉ. मधुबाला सिन्हा की कविताएं इस परिदृश्य में बेहद ख़ास और महत्वपूर्ण हैं। इन्होंने अपने नज़रिए को बेहतर तरीके से वर्णित किया है। आज ऐसी ही कविताओं की ज़रूरत है। यह बात गुफ़्तगू की ओर से 14 अगस्त को करैली स्थित अदब घर में डॉ. मधुबाला सिन्हा की पुस्तक ‘दहलीज़’ के विमोचन के अवसर पर मुख्य अतिथि पूर्व जिलाजज अज़ीज़ुर्रहमान ने कही। 

गुफ़्तगू के अध्यक्ष इम्तियाज़ अहमद ग़ाज़ी ने कहा कि कविता का सृजन हर दौर में ख़ास रहा है, डॉ. मधुबाला सिन्हा की कविताएं इसी मायने में बेहद ख़ास हैं। इन्होंने प्रेम का वर्णन बहुत ही मार्मिक ढंग से किया है। इनका प्रेम अलौलिक रूप में इनकी कविताओं में दिखाई देता है। डॉ. मधुबाला सिन्हा ने कहा कि मेरी यह किताब आपके सामने हैं, मैंने एक अर्से के बाद गीत लिखना शुरू किया है, अब आपको मेरी गीतों के बारे में राय व्यक्त करने का पूरा अधिकार है। प्रभाशंकर शर्मा ने कहा कि डॉ. मधुबाला की कवितओं में बहुत गहराई है, जिसकी वजह से बेहद पढ़नीय हो जाती हैं। इनके सृजन में समाज और देश के साथ-साथ प्रेम का वर्णन बहुत ही शानदार तरीके दिखता है। इनका प्रेम मनुष्यों से होकर अलौलिक होता हुआ दिखाई देता है। पुस्तक में शामिल ‘काशी’ कविता सबसे अलग और शानदार है।

 कार्यक्रम का संचालन कर रहे शैलेंद्र जय ने कहा कि डॉ. मधुबाला को पढ़ने के बाद स्पष्ट रूप से कहा जा सकता है कि इन्होंने छंदमुक्त कविताओं को गीत बनाने का प्रयास किया है। कथन के मुताबिक कविताएं बेहद मार्मिक और उल्लेखनीय हैं। इनके अंदर एक बहुत संवेदनशील स्त्री बैठी है, जो हर पहलु को बेहतर ढंग से उल्लेखित करते हुए वर्णित करती है। कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे डॉ. वीरेंद्र तिवारी ने कहा डॉ. मधुबाला सिन्हा ने मात्र दो वर्ष पहले ही गीत लिखना शुरू किया है, जबकि एक अर्से से वे छंदमुक्त कविताएं लिखती आ रही हैं। इसलिए इस पुस्तक को मात्र दो वर्ष की कवयित्री के सृजन के रूप में देखा जाना चाहिए। इसके बावजूद इनकी कवतिाओं का बिंब बहुत मार्मिक और उल्लेखनीय है।

दूसरे दौर में मुशायरे का आयोजन किया गया। अतिथियों के मूल्याकंन के आधार पर इस प्रथम स्थान फ़रमूद इलाहाबादी को, द्वितीय स्थान पर शरत चंद्र श्रीवास्तव और असलम निजामी रहे। तीसरे स्थान पर वाक़िफ़ अंसारी और अनिल मानव थे। रेशादुल इस्लाम, अफ़सर जमाल, प्रकाश सिंह अर्श, अजीत शर्मा ‘आकाश’ वाक़िफ़ अंसारी, डॉ नईम साहिल, सेलाल इलाहाबादी, शुएब इलाहाबादी, शाहिद सफ़र, सत्य प्रकाश श्रीवास्तव आदि शायरों ने कलाम पेश किया 


शुक्रवार, 12 अगस्त 2022

पहले एक उपन्यास नया कानून बनवा देता था: नासिरा शर्मा

 


                                                                   

नासिरा शर्मा से बात करते डॉ. गणेश शंकर श्रीवास्तव

            

 नासिरा शर्मा हिन्दी कथा जगत की जानी-मानी लेखिका हैं। अपने विविध किरदारों के चलते वे एशिया की राइटर मानी जाती हैं। यह कहना भी समीचीन होगा कि वे एक ग्लोबल लेखिका हैं, जिनके लेखन को राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर समान रूप से स्वीकार्यता मिली है। उनका जन्म 22 अगस्त 1948 को इलाहाबाद में एक संपन्न मुस्लिम परिवार में हुआ। प्रगतिशील विचारों के धनी उनके पिता प्रोफेसर जामीन अली उर्दू के प्रोफेसर थे। माता नाज़मीन बेगम सफल गृहणी रहीं। नासिरा जी के भाई-बहन भी साहित्य और लेखन से जुड़े रहे हैं। नासिरा जी का विवाह डॉ. रामचन्द्र शर्मा जी से हुआ जो कि भूगोल विषय में अध्यापन कार्य कर रहे थे। चर्चित उपन्यास ’पारिजात’ के लिए नासिरा जी को वर्ष 2016 का साहित्य अकेडमी अवार्ड भी मिला है। पत्थर गली’, संगसार, इब्ने मरियम, शामी कागज, सबीना के चालीस चोर, खुदा की वापसी, इंसानी नस्ल, शीर्ष कहानियां और दूसरा ताज महल आदि उनके प्रकाशित कहानी संग्रह हैं। शाल्मली, ठीकरे की मंगनी, जिंदा मुहावरे, सात नदियां एक समुंदर, अक्षयवट, कुईयांजान, पारिजात, शब्द पखेरू आदि उनके चर्चित उपन्यास हैं। उन्होंने संपादन एवं अनुवाद कार्य भी किया है, साथ ही बच्चों के लिए भी बहुत कुछ लिखा-पढ़ा है। युवा साहित्यकार डॉ. गणेश शंकर श्रीवास्तव और प्रियंका प्रिया ने उनसे बातचीत की।          

सवाल: आपने ढेर सारी कहानियां और उपन्यास लिखे हैं। उपन्यास एवं कहानी के आपसी संबंधों के बारे में आप क्या समझ्ाती हैं ?

जवाब: कहानी एक जज़्बा है, एक शिद्दत है जिसे आप उठाते हैं। चाहे वह लंबी कहानी हो या लघु कहानी, आप का जज़्बा उसमें निकल आता है। लेकिन उपन्यास में आपको पूरी बस्ती पूरा मोहल्ला बसाना पड़ता है। उसमें कभी अपना शहर तो कभी विदेश भी उपस्थित रहता है। इसलिए उपन्यास में बहुत धैर्य और समय की ज़रूरत है। उपन्यास में हर किरदार के तर्क और तथ्य को इस प्रकार साधना होता है कि उपन्यास की प्रामाणिकता और विश्वास बना रहे और पाठक को उपन्यास में आए चरित्र प्रभावित कर सकें और सच्चे लगें। इसलिए उपन्यासकारों का एक मुकाम भी होता है।

सवाल: साहित्य और पत्रकारिता का गहरा अंतर्संबंध रहा है, किंतु आजकल पत्रकारिता में साहित्य हाशिए पर चला गया है, इस पर आपके क्या विचार हैं ?

जवाब: देखिए एडिटर क्या प्रकाशित करना चाहता है क्या नहीं यह सब एडिटर के मिज़ाज़ पर निर्भर करता है। पहले साहित्यकार और पत्रकारों मैं बैलेंस था। अब पत्रकारों ने साहित्यकारों से एक दूरी बना ली है और स्वयं को रिपोर्टिंग तक सीमित कर लिया है। अब पत्रकारों को साहित्य की दुनिया की इतनी जानकारी नहीं होती या शायद उनकी साहित्यकारों में दिलचस्पी नहीं होती। एक और महत्वपूर्ण बात मैं कहना चाहती हूं कि जो पत्रकारिता की ज़रूरत होती है वह कहानी की नहीं होती है। हर घटना पर आप कहानी नहीं लिख सकते और हर घटना सूचना नहीं हो सकती। यह सबसे बड़ा फ़र्क़ है। जिनके पास यह समझ्ा है और जो इन दोनों की सीमाएं जानते हैं, वे एक साथ पत्रकार और साहित्यकार दोनों हो जाते हैं।

सवाल:  आपकी राय में क्या आज भी समाज और राजनीति के परिष्करण में साहित्य की सक्रिय भूमिका है ?

जवाब:  फिलहाल साहित्य कुछ बदल तो पा नहीं रहा, यहां तक कि किसी देश की व्यवस्था तो बदल नहीं पा रहा। पहले एक उपन्यास नया कानून बनवा देता था। कहा जाता है कि मिस्र के एक राष्ट्रपति थे उनकी पूरी सोच एक नोबेल से बदली। इंग्लैंड के एक उपन्यास का प्रभाव रहा कि बच्चों के पक्ष में एक पूरा कानून बना। कमी लेखकों में नहीं है, मुझ्ो लगता है कि लेखकों की राय कोई लेना नहीं चाह रहा। ऐसा माहौल 1947 के बाद धीरे-धीरे बनता चला गया। दूसरी महत्वपूर्ण बात है कि पाठक अपनी जिम्मेदारी को नहीं समझ्ाते हैं। पाठक लेखक के विचार को आगे नहीं ले जाते। लेकिन एक तीसरा बहुत दिलचस्प दृश्य दिन-ब-दिन बढ़ता जा रहा है कि पाठक कम होते जा रहे हैं, लेखक बढ़ते जा रहे हैं। आजकल लेखक की चाहे एक ही किताब हो, लेकिन उसकी इतनी ज्यादा प्रायोजित चर्चा होती है कि अच्छे लेखक ठगे से रह जाते हैं। मीडिया और सोशल मीडिया की वजह से आईं तब्दीलियां आज का परिदृश्य तय कर रही हैं। इनकी वजह से सतही चीज़ों का बहुत ज्यादा शोर हो गया है। क्योंकि साहित्य बहुत धीरे-धीरे असर करता है, पत्रकारिता फौरन असर करती है। एक ख़बर मेरा किरदार बना भी सकती है और बिगाड़ भी सकती है क्योंकि मैं ख़बर को लेकर रिएक्शनरी भी तो हो सकती हूं। पत्रकारिता रोज घटने वाली घटनाओं के प्रति एक्टिव बनाती है, जबकि साहित्य चरित्र का निर्माण करता है, आपको अच्छे-बुरे की समझ्ा देता है। साहित्य आपका परिचय उस समाज से भी करवाता है जिस तक आप पहुंच नहीं पाते।

सवाल:  मैं यह मानता हूं और यक़ीनन और भी कई लोग जो यह मानते होंगे कि नासिरा शर्मा की न सिर्फ़ शक्ल-औ-सूरत अंतरराष्ट्रीय है बल्कि वे अंतर्राष्ट्रीय समस्याओं या मुद्दों की लेखिका भी हैं। स्वयं की इस छवि को आप किस प्रकार देखती हैं ?

जवाब: मैं इस छवि से खुश हूं। मेरी इस सोच को लोगों ने बहुत पसंद किया है। मेरे बुद्धिजीवी पाठकों ने मुझ्ो बहुत सम्मान दिया है। मैं आपको बताऊं एक वक़्त तक मेरे लेखन को लेकर चंद लोगों की नकारात्मक बातें मुझ्ो झ्ोलनी पड़ी, जिससे मैं अपसेट भी होती थी, लेकिन मैंने इन सब से भी प्रेरणा ली। ऐसे कमअक्ल लोग अंतरराष्ट्रीय मुद्दों पर कलम उठाने को जासूसी समझ्ाते थे। उनकी समस्या थी कि वे संबंधों को संकीर्ण नज़र से देखते थे। उनकी बातों से थोड़ी देर के लिए मन कसैला ज़रूर होता था फिर लगता था कि मेरा जुड़ाव किन्हीं और ऊंचाइयों से है। लेकिन मुझ्ो खुशी है कि जिन लोगों ने मुझ्ो पसंद कियाए भरपूर किया। मुझ्ो किसी से शिकायत नहीं है।

सवाल:  पारिजात के लिए आपको साहित्य अकेडमी अवॉर्ड मिला, कुछ लोग मानते हैं कि यह अवार्ड आपको देर से मिलाए इस बारे में आपका क्या कहना है ?

जवाब:  हां, कुछ लोग मानते हैं कि शाल्मली के लिए ही मुझ्ो साहित्य अकादेमी अवार्ड मिल जाना चाहिए था। लेकिन कोई बात नहीं। उस वक़्त राइटर और भी बहुत अच्छे-अच्छे थे, शायद इसीलिए उन्हें पहले दिया गया। मैं यह तो नहीं कहूंगी कि मुझ्ो यह देर से मिला लेकिन जब मिला तो भी मेरी ज़िंदगी में क्या फर्क पड़ा, मेरे सामने दो सवाल हैं कि अगर अभी भी ना मिलता तो, और जब मिला तो किसी ने कम से कम यह तो नहीं कहा कि यह बैकडोर एंट्री है या खुशामद का नतीज़ा है। मुझ्ो इस बात का शुक्र है कि मुझ्ो अवॉर्ड उस वक़्त मिला जब लोगों ने यह शिद्दत से महसूस किया कि अब नासिरा शर्मा को साहित्य अकेडमी अवॉर्ड मिल जाना चाहिए।

सवाल: आपकी दृष्टि में óी विमर्श क्या है ?

जवाब:  óी एक ज़िंदगी है। उसे एक आंदोलन की तरह लोग इस्तेमाल करते हैं। लेकिन मुझ्ो óी विमर्श के खाते में डाला जाए, ऐसा मेरे समझ्ा के परे है। óी विमर्श नाम तो अभी दे दिया गया है, लेकिन साहित्यकार तो पहले से ही बिना किसी óी विमर्श आंदोलन के óियों के शोषित चरित्र को बड़ी खूबसूरती से उठाते रहे हैं। दुनिया में जितने बड़े लेखक हैं, उन्होंने जो एक से एक शानदार óियों के किरदार दिए हैं, उसमें महिला लेखिकाएं भी शामिल हैं। औरतों की तादात कम ज़रूर थी लेकिन शानदार थी। देखिए जब किसी चीज़ को आंदोलन का रूप दे दिया जाता है तो सब कुछ होने के बावजूद भी वह वक़्त के साथ ख़त्म हो जाता है। óी विमर्श एक ख़ास अंदाज़ से शुरू हुआ। उससे पहले भी न जाने कितने किरदारों में óियों के सरोकार बिना किसी óी विमर्श के भरे पड़े हैं। मुझ्ो लगता है óी विमर्श सामाजिक दृष्टि से ज़रूरी है।  कहानियों में कला को बर्बाद नहीं करना चाहिए वह किसी नारे की मोहताज़ नहीं होनी चाहिए। ऐसी स्थिति में कहानी का पूरा का पूरा ढांचा चरमरा जाता है। अतः हमें देखना पड़ेगा कि उस óी विमर्श में लेख और बातचीत के जरिए किस तरह से जागरूकता लाएं। मैं यह नहीं कहती कि ‘कला कला के लिए’ हो, लेकिन किरदार ऐसा होना चाहिए जो लेखक की सोच से प्रभावित होकर उसकी मर्जी से ना चलेए बल्कि खुद वह लेखक को यह बताएं कि वह किरदार किस ग्राफ का है। मैं मानती हूं कि लेखक को किसी भी तरह के विमर्श को अपनी कहानियों में प्रस्तुत नहीं करना चाहिए। ऐसे विमर्श उसे लेखों वक्तव्यों और समाज सेवा में प्रस्तुत करना चाहिए। हां, जो आंदोलनकारी हैं वह कहानीकार की कहानियों का इस्तेमाल अपने आंदोलन में कर सकते हैं।


सवाल:  क्या óी की बुनियादी और जज़्बाती ज़रूरतों को पूरा करने के लिए आज का साहित्य कारगर है ? 

जवाब: कारगर इस तरह से है कि हर कोई कलम लेकर अपनी बात कह रहा है। यह एक अच्छा शगुन है। औरतों ने बोलना सीखा है और लिख रही हैं। यह बहुत अच्छी बात है कि औरतों को जुबान मिल गई है और उसको लोग सुनते हैं।

सवाल:  आपकी दृष्टि में क्या आज ऐसा साहित्य रचा जा रहा है जो पुरुषों को झ्ाकझ्ाोर कर óियों के प्रति अच्छे बर्ताव के लिए प्रेरित करे ?

जवाब: साम्यवाद के असर से मर्द-समाज में सामाजिक चेतना आनी शुरू हुई। हमारे यहां जब 1947 के बाद जमीदारी खत्म हुई, बड़े स्तर पर शिक्षा का प्रचार-प्रसार हुआ तो मर्दो को भी एक नज़रिया मिला। देखिए सवाल उठता है कि समाज यूं ही नहीं खुलता गया होगा। इतिहास में जाकर हमें देखना होगा कि मर्द कहां तक हमारे समाज को कंट्रीब्यूटर कर रहे हैं  और यह सिलसिला कहां से शुरू होता है। हम देखते हैं कि मुस्लिम समाज के सर सैयद अहमद खान ने अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी की नींव रखी। इस संस्थान ने मुस्लिमों के विश्वास को बढ़ाया। यह यूनिवर्सिटी हिंदू-मुस्लिमों का खेमा नहीं था। यहां से सबसे पहले एम.ए. करने वाले छात्र प्रसिद्ध इतिहासकार ईश्वरी प्रसाद थे। उस यूनिवर्सिटी में भाई बहनों ने साथ-साथ पढ़ना शुरू किया। इस बात को समझ्ािए कि उस समय óी विमर्श नहीं था, बल्कि समाज ने करवट बदली। राजा राममोहन राय के सती प्रथा के खिलाफ किए गए प्रयासों को कैसे भुलाया जा सकता है। यह तो संकुचित सोच है कि óी विमर्श आज का मुहावरा है। औरत जो कुछ लिख रही है उससे ज़रूर संकुचित मर्दों की चेतना में बदलाव आया होगा। वैसे तो असमानता और एक दूसरे के शोषण का सिलसिला बहुत पुराना है और इस शोषण के खिलाफ मर्द के विरोध का सिलसिला भी बहुत पुराना है।

सवाल:  आपको अपना सबसे प्रिय उपन्यास कौन सा लगता है ? 

जवाब: जब मैं एक उपन्यास लिख रही हूं तो वह मुझ्ो प्यारा लगता है। उसका किरदार मुझ्ो अवसाद और परेशानी में भी डालता है, लेकिन जब वह मार्केट से होते हुए पाठकों के हाथों में पहुंच जाता है तो वह मेरा नहीं रहता। मेरा संबंध तो उससे बना रहता है लेकिन मेरी शिद्दत दूसरे उपन्यास में चली जाती है।

सवाल:  आपने बच्चों के लिए भी लिखा है, बाल साहित्य लिखते समय क्या सावधानियां रखनी होती हैं ? क्या लेखन शैली में किसी विशेष तकनीक का इस्तेमाल अपेक्षित होता है ? 

जवाब: मेरे लेखन को विधाओं में आप बांट दें, यह आपकी मर्जी, लेकिन एक लेखक के दिल में जो भी आया वो उसने लिखा। कुछ लोग बड़े और बच्चे दोनों के लिए अलग-अलग तरह से लिखते हैं। मैं कोई खास सचेत होकर नहीं लिखती कि मैं किसके लिए लिख रही हूं।  आपके अंदर का रस कोई भी रंग पकड़ सकता है। मैं बड़ों के लिए लिखूं या बच्चों के लिए, मनोविज्ञान को सामने रखकर नहीं लिखती बल्कि ज़िंदगी को सामने रखती हूं कि ज़िंदगी कैसे इंसान को मोड़ती है।

सवाल:  हिंदी और उर्दू के आपसी संबंधों को आप किस प्रकार देखती हैं ?

जवाब: हिंदी-उर्दू एक ही मां से पैदा हुई दो बहनें हैं। हिंदुस्तान की बेटियां हैं। स्क्रिप्ट का फर्क ज़रूर है। उर्दू की पैदाइश तो यहीं से हुई। उसकी हिस्ट्री चाहे जहां से पकड़ लो। उर्दू की स्क्रिप्ट अरबी और फारसी के करीब हो गई। हिंदी का झ्ाुकाव संस्कृत की तरफ हो गया। मजे की बात है कि संस्कृत और फारसी को कुछ लोग जुड़वा बहनें कहते हैं। कुछ लोगों ने इस पर काम भी किया है। अभी मैंने अपने एक लेख में लिखा है कि हिंदी और उर्दू के बहुत से शब्द दरअसल फारसी के शब्द हैं।  जिसे दोनों भाषाओं ने अपना लिया हैए क्योंकि भाषा किसी की मोहताज नहीं रहेगी और न किसी सीमा में रहेगी। उसकी ग्रोथ तो बराबर होती रहती है। नामवर सिंह ने एक लेख लिखा था ‘बासी भात में खुदा का साझ्ाा’ जिसके कारण उन्हें प्रगतिशीलों की आलोचना भी झ्ोलनी पड़ी। भाषाओं के साथ कैसी नफ़रत, उर्दू केवल मुसलमानों की जुबान नहीं है।

सवाल:  राजभाषा की दृष्टि से आप हिंदी की स्थिति को कैसा पाती हैं ?

जवाब: किसी भी देश का एक झ्ांडा और एक भाषा तो होनी ही चाहिए। जब हम अखंडता की बात करते हैं और सारे प्रांतों की बोलियों और भाषाओं के लोगों को एकजुट करना चाहेंगे तो यह प्रश्न उठेगा कि हिंदी ही क्यों, दूसरी भारतीय भाषाएं भी तो लिटरेचर की वजह से काफी रिच हैं। यह भी एक सवाल हो सकता है कि सिर्फ़ हिन्दी क्षेत्रों में बोली जाने वाली भाषा को ही आगे क्यों बढ़ाया जा रहा है। ऐसे सवाल वक़्त के साथ बढ़ रहे हैं, क्योंकि यह तो तय है कि उर्दू-हिंदी मिश्रित भाषा यानी ‘हिंदुस्तानी’, जिसमें अब दूसरी भाषाओं के शब्द भी आने लगे हैं। एक कनेकिं्टग भाषा तो है ही। अतः हिंदी को अलग रखते हुए उर्दू को अन्य भारतीय भाषाओं में शामिल कर लीजिए और ‘हिंदुस्तानी’ भाषा जो मिली जुली भाषा है, उसे राष्ट्रीय भाषा मान लीजिए। उसमें एकता भी है, अखंडता भी है, सहकारिता भी है और एक दूसरे को साथ लेकर चलने की भावना भी है। इस तरह हिंदी और उर्दू के प्रति लोगों की परस्पर नफ़रत भी खत्म हो जाएगी।

सवाल:  आपने अंतरधर्मीय विवाह किया है। क्या इस विवाह से सामाजिक रूप से आपको कोई विरोध झ्ोलना पड़ा  ? या जीवन में किसी नकारात्मक प्रभाव का सामना करना पड़ा  ?

जवाब: शादी को लेकर तो ऐसा कोई विरोध नहीं हुआ जिसे दुर्घटना का नाम दिया जाए। यह बात अलग है कि लोगों ने हिन्दू-मुसलमान का नाम देकर हम दोनों को प्रोफेशनली नुकसान पहुंचाने की कोशिश ज़रूर की थी। लेकिन यह भी सच है कि ढ़ेरों लोग कहते रहे इतना खूबसूरत नाम है कि मेरे जहन में जम गया। 

सवाल:  नासिरा शर्मा आज के समाज में किन चुनौतियों को गंभीर मानती हैं ?

जवाब:  सबसे गंभीर बात है कि परस्पर नफ़रत बहुत बढ़ रही है। ऐसा नहीं है कि यह सिर्फ़ हिंदू-मुसलमान तक सीमित है। यह मुसलमानों में कई वर्गों में है, हिंदुओं में जाति-पाति के रूप में मौजूद है। दलित अभी तक इंसान के रूप में स्वीकारा नहीं गया है। दूसरी तकलीफ़ यह होती है कि हमारे पास इतना कुछ है लेकिन हम कॉमन आदमी की परेशानियां दूर नहीं कर पा रहे हैं। क्योंकि आजादी के 70 सालों से ज्यादा वक़्त गुजरने के बाद भी कॉमन आदमी को साफ़ पानीए छोटा सा घर, छोटी सी जॉब तक नहीं मिल रही है। मैं जिन देशों में गई हूं वहां फकीर और फुटपाथों में सोते हुए लोग नहीं दिखते, और सबसे बड़ी बात खेतिह, देश में किसानों के हाल मुझ्ो बेचैन करते हैं।

सवाल:  आजकल आप के अध्ययन कक्ष में क्या चल रहा है ?

जवाब:  कुछ नया तो मैंने शुरू नहीं किया है। अभी हाल ही में मेरे ‘शब्द पखेरू’ और ‘दूसरी जन्नत’ लघु उपन्यास आए हैं। इधर 6 खंडों में मेरे अनुवाद की एक किताबें आई थीं। 

सवाल:  आपके अनुसार नए युवा कहानीकार और उपन्यासकार जो अच्छा लिख रहे हैं  ?

जवाब:  कुछ युवा लेखक बहुत खूबसूरत लिख रहे हैं। उनकी कुछ कहानियों को हिंदी की बेहतरीन कहानियों के साथ रखा जा सकता है, क्योंकि जो लेखक संजीदगी से अपने लेखन को लेता है और जमीन से चीजों को उठाता है उसमें बनावटीपन नहीं होता। वह सीधे आपके दिल पर असर करता है।

सवाल:  नए रचनाकारों को आप क्या संदेश देना चाहेंगी ?

जवाब:  मुझ्ो लगता है कि नई आने वाली कलम को आलोचना की परवाह नहीं होनी चाहिए और ना ही सस्ती शोहरत पर यक़ीन करना चाहिए। उसका ख़जाना उसके पाठक होते हैं जो उसे सही पहचान देते हैं। कुछ किताबों को जबरदस्ती बेस्टसेलर कहा गया लेकिन वे राइटर अब नज़र नहीं आते।


( गुफ़्तगू के अप्रैल-जून 2019 अंक में प्रकाशित )


बुधवार, 10 अगस्त 2022

गांधीजी के निजी स्वयंसेवक थे श्रीकृष्ण राय हृदयेश

                

                               

श्रीकृष्ण राय हृदयेश

                  

                                                                            - अमरनाथ तिवारी ‘अमर’

      श्रीकृष्ण राय हृदयेश का जन्म ग़ाज़ीपुर जनपद के कठउत गांव में सन 1909 में हुआ। बहुआयामी व्यक्तित्व के धनी हृदयेश जी साहित्य सृजन, पत्रकारिता, स्वतंत्रता संग्राम आंदोलन, सहकारिता आंदोलन सहित साहित्यिक, सामाजिक गतिविधियों में आजीवन सक्रिय रहे। ग़ाज़ीपुर में एक स्वस्थ साहित्यिक वातावरण के सृजन, कवि सम्मेलनों और साहित्यिक गोष्ठियों के निरंतर आयोजन एवं नवोदित रचनाकारों को प्रेरित और प्रोत्साहित करने में उनकी महत्वपूर्ण भूमिका रही है।

 गंाधीवादी विचारधारा और राष्टीय चेतना से ओत-प्रोत हृदयेश जी गांधी जी के ग़ाज़ीपुर आगमन पर उनके निजी स्वयंसेवक के रूप में कार्य किए थे और अपने विद्यार्थी जीवन में ही स्वतंत्रता आंदोलन में भाग लेकर जेल यात्रा किया। हिंदी के साथ संस्कृत, अंग्रेज़ी, भोजपुरी एंव बंग्ला भाषा के जानकार हृदयेश जी टाइम्स ऑफ इंडिया, नेशनल हेराल्ड सहित देश के कई पत्रों में लेखन करते रहे। उस समय के लोकप्रिय हिंदी दैनिक ‘आज’ के वे काफी अवधि तक ग़ाज़ीपुर के प्रतिनिधि रहे। सन 1949 में उन्होंने ग़ाज़ीपुर से ‘लोकसेवक नायक’ साप्ताहिक पत्र का प्रकाशन प्रारंभ किया था।

हदेयष जी का रचना संसार भी विस्तृत है। उनका पहला काव्य संग्रह ‘युवक से’ 1935 में प्रकाशित हुआ। इस काव्य संग्रह से मानवीयता और राष्टीयता का जो उनका स्वर उभरा वह हिमांशु (1940) से लेकर पथदीप (1950) तक बना रहा। इसके बाद तीन दशकों तक उनका सामाजिक, राजनैतिक और पत्रकारिता वाला व्यक्तित्व प्रभावी रहा। सन 1980 में प्रकाशित ‘सत्यासत्य’ महाकाव्य उनकी साहित्यिक यात्रा में मील का पत्थर साबित हुआ। इसके बाद उनकी लगभग दो दर्जन पुस्तकें प्रकाशित हुईं। अश्वघोष के बुद्धचरितम पर आधारित भवानुवाद ‘महाप्रकाश’ प्रबंध काव्य है। ‘नवदीप’ महाकाव्य एवं ‘लहर-लहर लहराए गंगा’ खंडकाव्य है। इन्होंने गिरिराज शाह की अंग्रेज़ी भाषा में लिखी पुस्तक ‘वैली ऑफ फ्लवार्स’ का काव्य अनुवाद ’फूलों की घाटी’ नाम से किया। गंगा मुझे पुकारे (1989) एवं मेघदूत (1990) में भी काव्यनुवाद है। इसके बाद उनकी ग़ज़लों का संग्रह ‘बदगुमानी का मौसम’ नाम से आया। ‘सत्यासत्य’ के बाद उनका सर्वाधिक चर्चित महाकाव्य ‘शंखपुष’(1996) है। वेदकालीन राज्य व्यवस्था की पृष्ठभूमि पर केंद्रित इस महाकाव्य का सृजन अत्यंत गंभीर है। इसमें महेंद्र, रुद्र, अग्नि, सरस्वती आदि को पात्र के रूप में प्रस्तुत किया गया है। भोजपुरी भाषा में ‘हृदेयश सतसई’ अप्रतिम पुस्तक है। हृदयेश जी लगभग दो दर्जन अप्रकाशित पुस्तकों में प्रमुख हैं- ग़ाज़ीपुर का इतिहास, दोहों का संग्रह, संजय बतीसी, कसौरी (ललित निबंध)।

 श्रीकृष्ण राय हृदयेश का पार्थिव शरीर 13 जून 1999 को पंचतत्व में विलीन हो गया। ग़ाज़ीपुर की साहित्यिक, राजनैतिक एवं सामाजिक परिवेश में उनके योगदान का स्मरण सदैव किया जाएगा।

( गुफ़्तगू के अप्रैल-जून 2022 अंक में प्रकाशित )




बुधवार, 27 जुलाई 2022

विभा की शायरी में पूरे समाज का चित्रण: शिवम शर्मा

गुफ़्तगू के ‘विजय लक्ष्मी विभा विशेषांक’ का विमोचन



प्रयागराज। विजय लक्ष्मी विभा प्रयागराज की वरिष्ठ शायरा हैं, जिन्होंने लगभग हर विधा में लेखनी की है। इनकी शायरी में वास्तविक समाज का चित्रण है। गुफ़्तगू ने इनके उपर विशेषांक निकालकार बहुत ही सराहनीय कार्य किया है। आज के दौर में गुफ़्तगू ऐसी पत्रिका है जो सच्चे मायने में गंगा-जमुनी तहज़ीब को कायम रखने में ख़ास भूमिका अदा रही है। इस समय प्रयागराज और पूरे देश को ऐसी पत्रिका की जरूरत है। यह बात उत्तर मध्य रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी डॉ. शिवम शर्मा ने 24 जुलाई को गुफ़्तगू की ओर से करैली स्थित अदब घर में आयोजित कार्यक्रम के दौरान कही। मुख्य अतिथि डॉ. शर्मा ने कहा कि यह गुफ़्तगू का यह अंक बहुत ही ख़ास है। इस दौरान गुफ्तगू के विजय लक्ष्मी विभा विशेषां का विमोचन किया गया।

गु्फ़्तगू के अध्यक्ष इम्तियाज़ अहमद ग़ाज़ी ने कहा कि विजय लक्ष्मी विभा देश की उन चुनिंदा महिलाओं में से हैं, जो ग़ज़ल के सही पैरामीटर पर ग़ज़लें लिखती हैं। वर्ना आज के समय में ग़ज़ल लेखन के नाम पर इसके मूल स्वरूप से ही खिलवाड़ किया जा रहा है। प्रभाशंकर शर्मा ने कहा कि विभा जी को शायरी विरासत में मिली है। इनके पिता भी कवि थे, जिनकी तीन दर्जन से अधिक किताबें प्रकाशित हुई थी। गुफ़्तगू के इसी अंक में विभा जी की प्रकाशित कहानी में कई नए बिम्ब और परिदृश्य दिखाए देते हैं, उनकी रचनाशीलता का बेहतरीन वर्णन इन्होंने अपनी कहानी में किया है। 

नरेश महरानी ने कहा कि विजय लक्ष्मी विभा हमारे दौर की बहुत ही ख़ास कलमकार हैं, इन्होंने कई बिम्बों को अपनी रचनाओं में बेहतरीन ढंग से उल्लेखित किया है। कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे तलब जौनपुरी ने कहा कि विजय लक्ष्मी विभा की शायरी बहुत ही अलग और ख़ास है। समाज की वास्तविक हालात का वर्णन इनकी शायरी में मिलते हैं। कार्यक्रम का संचालन मनमोहन सिंह तन्हा ने किया। मुशायरे के दौरान अतिथियों और कुछ श्रोताओं द्वारा दिए गए अंक के आधार पर पहले स्थान असलम निज़ामी, दूसरे स्थान पर संयुक्त रूप से फ़रमूद इलाहाबादी और अजीत शर्मा ‘आकाश’, तीसरे स्थान पर शरत चंद्र श्रीवास्तव    और चौथे स्थान पर शाहिद इलाहाबादी रहे। इनको विशेष सम्मान पत्र प्रदान किया गया।

 दूसरे दौर में मुशायरे का आयोजन किया गया। जिसमें शिवाजी यादव, अर्चन जायसवाल,  शैलेंद्र जय, रेशादुल इस्लाम, फरमूद इलाहाबादी, अजीत शर्मा आकाश, नाज़ खान, शाहीन खुश्बू, सम्पदा मिश्रा, असलम निज़ामी, सेलाल इलाहाबादी, रुखसार अहमद आदि ने कलाम पेश किया।


बुधवार, 20 जुलाई 2022

गुफ़्तगू के अप्रैल-जून 2022 अंक में



4. संपादकीय: साहित्य को समर्पित विजय लक्ष्मी विभा

5-12. आत्मकथ्य: विजय लक्ष्मी विभा

13-15. मां की साहित्य यात्रा का साक्षी मैं- अनमोल खरे

16-18. काव्य शिरोमणि विजय लक्ष्मी विभा - जगदीश किंजल्क

19-22. गीत के अस्तित्व की पहचान - डॉ. हुकुमपाल सिंह विकल

23-24. विभा जी के गीत स्वयं बोलते एवं बतियाते- मयंक श्रीवास्तव

25-27. विभाजी का छायावादी वाम चिंतन - राघवेंद्र तिवारी

28-30. जग में मेरे होने पर- दिवाकर वर्मा

31-32. विभा जी साहित्य में महादेवी सी - श्याम बिहारी सक्सेना

33-36. जागतिक दार्शनिक सरस गीतों की प्रत्यंचा- डॉ. दया दीक्षित

37-38. कवि स्वयं का नहीं सम्पूर्ण सृष्टि का होता है - प्रियदर्शी खैरा

39-42. अखियां पानी-पानी में दर्शन का स्वरूप  -  नलिनी शर्मा

43-44. अदब के गुुलशन में ताज़ा हवा के झोंके - मनमोहन सिंह तन्हा

45-46.  मन को छूती लेखनी की धार - नीना मोहन श्रीवास्तव

47-48. विभा की ग़ज़लों के कई रंग - अर्चना जायसवाल ‘सरताज’

49-53. कहानी: अपनी-अपनी भूल - विजय लक्ष्मी विभा

54-60. विजय लक्ष्मी विभा के पद

61-77. विजय लक्ष्मी विभा की कविताएं

78-95. विजय लक्ष्मी विभा की ग़ज़लें

96-99. विजय लक्ष्मी विभा का परिचय

100-103. इंटरव्यू: केशरीनाथ त्रिपाठी

104-105 . गुलशन-ए-इलाहाबाद: राजेश पांडेय

106. ग़ाज़ीपुर के वीर- 18 

107-111. तब्सेरा

112-114.  उर्दू अदब

115-119.  अदबी ख़बरें


रविवार, 10 जुलाई 2022

मुग़ल खानदान की शायरा जे़बुन्निसा मख़्फ़ी

                                                                       

- ’डॉ. राकेश तूफ़ान’ 


                                  दर सुख़न पिन्हा शुदम मानिन्द बू दर-बर्गेग़ुल,

                                 हर कि दीदन मैल दारद दर सुख़न बीनद मरा।

(जैसे ख़ुशबू फूल की पंखुड़ियों में छुपी है, वैसे ही मैं अपनी कविता में व्याप्त हूं। जो मुझसे मिलने का इच्छुक हो, मेरे काव्य में मुझे पा ले)

 ज़ेबुन्निसा की उपरोक्त पंक्तियां इतिहास के पन्नों में उनके खो जाने का स्वयं ही अहसास कराती हैं। उनकी ग़ज़लों में मुहब्बत के रूहानी अहसासात की हर जगह हिफ़ाज़त हुई है, लेकिन अदीबों और इतिहासविदों ने इस प्रतिभाशाली शहज़ादी पर उतना नहीं लिखा है, जितने की वो हक़दार है। उनके अशआर की कशिश ने मुझे उन पर क़लम उठाने को मजबूर किया। ज़ेबुन्निसा अंतिम सशक्त मुग़ल बादशाह औरंग़जेब की सबसे बड़ी पुत्री थीं। बादशाह की पहली बेग़म दिलरास बानो को उनकी मां होने का गौरव प्राप्त है। शहज़ादी की पैदाइश बादशाह शाहजहां के शासनकाल में 1631 में दक्कन में हुई, लेकिन परवरिश हुई आगरा और दिल्ली में। तारीख़ में शहज़ादी को एक फ़ारसी कवयित्री और सूफ़ी के तौर पे याद किया जाता है। 

 वास्तव में ज़ेबुन्निसा, जिन्हें इतिहासकारों के बीच ‘ज़ेबिन्दा बेग़म’ के नाम से भी जाना जाता है, सत्रहवीं शताब्दी की सबसे प्रतिभाशाली महिलाओं में से एक थीं। वे फ़ारसी, अरबी और उर्दू जैसी ज़बानों में तो प्रवीण थीं ही, स्थापत्य एवं ख़ुशकत (श्रुतिलेख) में भी उनकी गहरी रुचि थी। इस दृष्टि से वे बहुआयामी शख़्सियत की मालकिन थीं। ज़ेबुन्निसा ने फ़ारसी विद्वान मोहम्मद सईद अशरफ़ मंज़धारानी से समय का विज्ञान भी सीखा था। शहज़ादी ने दर्शन, गणित, खगोल विज्ञान तथा साहित्य की अन्य विधाओं में भी महारत हासिल की। ज़ेबुन्निसा की लाइब्रेरी बादशाह अकबर के संग्रह की भांति थी, जिसमें क़ुरआन से लेकर हिन्दू व जैन ग्रंथों सहित यूनानी पौराणिक कथाएं, बाइबिल का तर्जुमा तथा मुग़लों का समकालीन लेखन शामिल था।


जे़बुन्निसा मख़्फ़ी


 व्युत्पत्ति की दृष्टि से फ़ारसी में ‘ज़ेबुन्निसा’ का अर्थ है-‘सबसे ज़्यादा ख़ूबसूरत स्त्री या नारी जगत का आभूषण’। शहज़ादी सचमुच अपने इस नाम को चरितार्थ करते हुए दिखाई देती हैं। चौदह साल की उम्र से ही उन्होंने कविताएं लिखना आरम्भ कर दिया था। उस्ताद बयाज़ साहब ने सदैव उन्हें सृजनात्मक लेखन के लिए प्रेरित किया। जब औरंग़जेब बादशाह बना तब ज़ेबुन्निसा इक्कीस वर्ष की हो चुकी थीं। बादशाह शहज़ादी की प्रतिभा एवं योग्यता से इतना अधिक प्रभावित था कि वह मुग़ल साम्रज्य के नीतिगत मुद्दों और सियासत पर उससे विमर्श करता था तथा उसके दृष्टिकोण को पर्याप्त महत्व देता था। मुग़लों में आमतौर से शहज़ादियों के निकाह की परंपरा नहीं थी, क्योंकि बादशाह की पुत्री के अनुरूप योग्य वर के रूप में किसी को भी स्वीकार नहीं किया जा सकता था। अतः शहज़ादी आजीवन अविवाहित रहीं। हालांकि एक हिन्दू राजकुमार छत्रसाल से प्रणय के विषय में जानकारी मिलती है। यह भी कहा जाता है कि शहज़ादी एक अफ़ग़ान सिपाही को अपना दिल दे बैठीं, लेकिन बादशाह ने उसे मौत के घाट उतार दिया।

जेबुन्निसा मख़्फी की हस्तलिखित शायरी

औरंग़जेब पर रुढ़िवादी होने का आरोप लगाया जाता है, क्योंकि साहित्य, कला, संगीत आदि उसकी पसंद में शामिल नहीं थे। यही कारण था कि ज़ेबुन्निसा ने छुप- छुपाकर ही सृजनात्मक लेखन संबंधी कार्य किया। शहज़ादी ‘मख्फ़ी’ उपनाम से कविताएं लिखती थी, जिसका मानी ही  ‘गुप्त या छिपा हुआ’ है। मिसाल के तौर पर उनकी कविताओं के अंग्रेज़ी और हिंदी तर्जुमे के इस हिस्से से ये बात स्पष्ट भी होती है-

‘व्ी डंाीपिए पज पे जीम चंजी व िसवअम ंदक ंसवदम लवन उनेज हव.....’ या फिर-

           देवी अपने पुष्प-गीत को विस्मृत कर देगी,

           अगर वह मुझे उद्यान में विचरण करते देख ले।

           अगर ब्राह्मण मेरा दीदार कर ले,

           तो वह देव-मूर्ति को विस्मृत कर देगा।

           मैं अपने शब्दों में ही छुपी हूं,

           जैसे फूल की पंखुड़ियों में ख़ुशबू।

 मख्फ़ी उस ज़माने के अब्दुल क़ादिर बेदिल, कलीम कसानी, सायेब तबरीज़ी और ग़नी कश्मीरी जैसे अदीबों के बीच जलवाफ़रोश चराग़ के मानिन्द थीं। उनकी ग़ज़लों पर हमें हफ़ीज़ शिराजी का पर्याप्त प्रभाव दिखायी पड़ता है। दीवान-ए-मख्फ़ी उनके 5,000 अशआर का अद्भुत संकलन है। इसमें ज़्यादातर कविताएं ग़ज़लों के रूप में हैं, जिनमें मानव और ईश्वर के प्रति प्रेम की ज़बरदस्त अभिव्यक्ति हुई है। यह बात दीग़र है कि उनकी रचनाएं देवनागरी लिपि में प्रकाशित नहीं हुई हैं। उनकी रचनाएं पुस्तक के आकार में 1929 में दिल्ली से तथा 2001 में तेहरान से प्रकाशित हुईं। इसकी पांडुलिपियां नेशनल लाइब्रेरी पेरिस, ब्रिटिश संग्रहालय, ट्यूबिंगेन विश्वविद्यालय (जर्मनी) तथा मोटा पुस्तकालय (भारत) में आज भी सुरक्षित हैं। उनकी रचनाओं में आम तौर से अरबी और फ़ारसी की रवायत से आई हुई कविता के दर्शन होते हैं। मोनिस-उल-रोह, ज़ेबुलमोंशा और ज़ेब-उल-तफ़्सीर जैसी उनकी मशहूर रचनाओं में ज़िन्दगी के मुख़्तलिफ़ रंग दिखायी पड़ते हैं। 

 ज़ेबुन्निसा की ख़ुशकत (श्रुतिलेख/ब्ंससपहतंचील) तथा स्थापत्य कला में भी गहरी अभिरुचि थी। शहज़ादी ने 1646 में लाहौर के मुल्तान रोड पर ‘चौबुर्ज़ी’ के रूप में एक शानदार और मनमोहक बाग़ की नींव रखी। यह इमारत नीले और हरे टाइल्स के ज़रिए ख़ूबसूरत जड़ावट का अद्भुत नमूना पेश करती है। इसके प्रवेश द्वार पर एक केंद्रीय गुम्बद के साथ चार मीनारें हैं, जिसकी दीवारों पर अरबी में क़ुरआन की आयतों को बड़ी ख़ूबसूरती से उकेरा गया है। मेहराब के ऊपर फ़ारसी में इसे ‘स्वर्ग उपवन’ तथा शहज़ादी को ‘युग की नारी’ के रूप में उद्धृत किया गया है। 

 ज़ेबुन्निसा ने 1701 में पुरानी दिल्ली के शाहजहांनाबाद इलाक़े में इस फ़ानी दुनिया को अलविदा कह दिया। दिल्ली के काबुली दरवाज़े के बाहरी इलाक़े में ‘तीस हज़ार शजर के बाग़’ के नाम से शहज़ादी का मक़बरा तामीर हुआ। लेकिन दिल्ली में रेलवे लाइन बिछाये जाने के दौरान इसे सिकंदरा स्थित अकबर के मक़बरे के पास स्थानांतरित कर दिया गया। मखफ़ी की क़लम हमेशा के लिए ख़ामोश हो चुकी है, मगर ये खोयी हुई शहज़ादी अपने अशआर, अपनी कविताओं में आज भी ज़िंदा है। बक़ौल अख़्तर----

         मेरा हर शेर है अख़्तर मेरी ज़िन्दा तस्वीर,

         देखने वालों ने हर लफ़्ज़ में देखा है मुझे।


( गुफ़्तगू के जनवरी-मार्च 2022 अंक में प्रकाशित )


मंगलवार, 28 जून 2022

अपने करामात के लिए मशहूर हैं सूफी शम्सुद्दीन

                               

 सूफ़ी शम्सुद्दीन की मजार

                                         

                                                    - शहाब खान गोड़सरावी

                                             

  सूफी शम्सुद्दीन खान का जन्म 1910 ई. में ग़ाज़ीपुर जिले के रकसहा गांव में अबु सईद खान के घर हुआ था। उन्होंने इब्तेदाई दीनी तालीम अपने वालिद से हासिल किया, इसके बाद फारसी अरबी की पढ़ाई की। उन्हें दीनी तालीम लेने के बाद जो समय मिलता उसमें वो अक्सर बकरियों को चराते थे। पढ़ाई के दरमयान उनकी शादी सरैला गांव के ज़मींदार बहादुर खां की बेटी होतीयम बीबी से हुई। उनसे चार बेटे और चार बेटियां हुई। बेटों का नाम फ़ैयाज़ हुसैन, अयाज़ हुसैन, नियाज़ हुसैन, रियाज़ हुसैन है। शम्सुद्दीन खां के वालिद के इंतिक़ाल के बाद उन पर घर की ज़िम्मेदारियां थीं। कोलकाता पुलिस में गांव के कोडार मोहल्ले के बादशाह खान कार्यरत थे, उन्होंने सूफी शम्सुद्ीन को अपने साथ कोलकाता ले जाकर पुलिस में भर्ती करा दिया। पुलिस सेवा में आने के बाद भी वे दीनी कामों से जुड़े रहे। नौकरी के दौरान ही वो बिहार के मुजफ्फरपुर स्थित सुरकाही शरीफ के पीर सरकार तेग अली शाह से मुरीद हो गए थे। 

   सन् 1960 में सूफी शम्सुद्दीन खान के नेतृत्व में मुस्लिम राजपूत इंटर कॉलेज यानी ‘एसकेबीएम’ दिलदारनगर के मैदान पर कमसारोबार इलाके का जलसा हुआ। दीनी इदारा कायम करने के लिए सूफी साहब ने यह जलसा मुनअक़िद किया था, इसमें बिरादरी के तमाम नामी-गरामी लोग मौजूद थे। जलसे के आखिर में मुबारकपुर से तशरीफ़ लाए बानिए मदरसा अल-ज़मीअतुल अशरफिया के बानी हाफिजे मिल्लत ने कहा कि इलाके में एक दीनी इदारा क़ायम करना है, इस पर मौजूद लोगों ने बुलंद आवाज में लब्बैक कहकर हाथ उठाया। इसकी जानकारी देवबंद सहारनपुर से फारिग कारी फ़ैयाज़ खां (देवैथवी) को हुई, वे उन दिनों इलाहाबाद के यूनानी मेडिकल कॉलेज में तिब्ब सीख रहे थे। वे तिब्ब की पढ़ाई छोड़कर इलाके में आ गए, और लोगों से राब्ता करके सन.1961 में दिलदारनगर स्थित हुसैनाबाद में ‘जामिया अरबिया मख्जुनूल उलूम’ मदरसा कायम कर दिया। 

 सूफी शम्सुद्दीन खान को यह बात नागवार गुजरी, उन्होंने मसलकी मतभेद की वजह से उससे अपने को अलग कर लिया। उन्होंने खुद का मदरसा ‘मकतब’ की सूरत में रकसहां गांव स्थित अधवार मोहल्ले की छोटी मस्जिद में ‘मदरसा तेगिया अनवारुल उलूम’ के नाम से शुरू की। यह मकतब सन् 1964 से 1967 तक चलता रहा। 26 मार्च 1967 ई. में सूफी साहब का इंतिकाल हो गया। इसके बाद उनके द्वारा संचालित मकतब मदरसा मुकम्मल तरीके से बन्द हो गया। लेकिन वो अपनी जिंदगी में मदरसे के लिए तकरीबन एक बीघा ज़मीन को वक़्फ़ कर गए थे। इस जमीन पर सन् 1975 में उनके बेटों के नेतृत्व में मदरसा का काम शुरू हुआ। 1979 में मदरसा बनने के बाद मकतब ‘तेगीया अनवारुल उलूम’ का नाम मदरसा ‘तेगीया शम्सुल उलूम’ कर दिया गया। आज भी यह मदरसा अच्छे ढंग से चल रहा है।

सूफी साहब की तमाम करामात मशहूर हैं, जिनमें अपनी मौत के मुतअल्लिक तीन दिन पहले अपनी क़ब्र की निशानदेही करना भी शामिल था। इसके अलावा ड्यूटी के दौरान बंदूक का ग़ायब होना और अफसर के तलब करने पर अपनी पीठ पर हाथ फेरकर उसी बंदूक को सामने ला देना, आपके सामने आकर खूंखार सांड का अंधा होना, गांव के नामी पहलवान जगदेव यादव को कुश्ती में मात देना वगैरह। इन्ही बुजुर्गी व करामतों की वजह से उन्हें सूफ़ी शम्सुद्दीन अल मारूफ़ शम्सुल मशायख का लक़ब दिया गया।

(नोट - सूफी शम्सुद्दीन खां से जुड़ी जानकारी किताब ‘इरफाने औलिया’ से ली गई है, इसके लेखक सय्यद मौलाना शम्सुल होदा शम्सी हैं )


(गुफ़्तगू के जनवरी-मार्च 2022 अंक में प्रकाशित)

शनिवार, 25 जून 2022

कथक में उर्मिला शर्मा का है ख़ास मुकाम


उर्मिला शर्मा


                                                               - इम्तियाज़ अहमद ग़ाज़ी

   14 फरवरी 1963 को मुरादाबाद जिले के चन्दौसी कस्बे में जन्मी उर्मिला शर्मा अपने माता-पिता की आठवीं संतान हैं। चार वर्ष की आयु में ही इनमें कुछ अलग तरह के हाव-भाव प्रकट होने लगे जो रूढ़िवादी सोच वाले लोगों के लिए अचंभित करने वाला था, क्योंकि नृत्य को अच्छा नहीं माना जाता था। लेकिन अपनी जिद और लगन की वजह से इन्होंने अपने लक्ष्य को कभी नहीं छोड़ा। पं. बिरजू महाराज के निर्देशन में नृत्य की कला को स्टेप-बाई-स्पेट सीखा और इसे अपने अंदर आत्मसात कर लिया। शुरू के दिनों में अपने माता-पिता के छिपकर बड़ी बहन के साथ कथक सीखने के लिए जाया करती थीं, धीरे-धीरे जब इनकी कला को सराहना मिलने लगी, अख़बारों नाम और तस्वीरें छपने लगीं तो घर वालों को पता चला। फिर परिवार के लोगों का सभी सहयोग मिलने लगा। आठ वर्ष की उम्र में ही इन्होंने आल इंडिया कथक प्रतियोगिता में प्रथम स्थान हासिल करके अपने अंदर की प्रतिभा को दुनिया के सामने ला दिया। इन्होंने समाजशास्त्र में स्नातकोत्तर करने के साथ कथक प्रवीण और कथक में नई दिल्ली से डिप्लोमा किया है। आज इनकी लोकप्रियता का आलम यह है कि पूरे भारत के अलावा साउथ अफ्रीका, त्रिनिदाद, फिजी, हालैंड, गयाना आदि देशों में अपनी कला की बदौलत आमंत्रित की जाती हैं। इतना ही नहीं इन्होंने कथक नृत्य के नए प्रयोग किए हैं, तालों को पैरों द्वारा निकालने और प्रत्येक ताल तत्कार की नई रचनाएं इन्होंने इजाद किया है। तबला पखावज, हारमोनियम जैसे वाद्ययंत्रों में पारंगत गायन और पढ़न्त काक अद्भुत तालमेल प्रस्तुत करने की नई विधा का भी इन्होंने ही गठन किया है। अब तक नायिका भेद गत-भाव की 50 से ज्यादा बार प्रस्तुति कर चुकी हैं। तीन हजार से अधिक बार कथक नृत्य की मंच प्रस्तुति कर चुकी हैं। कथके माध्यम से टी-20 क्रिकेट प्रतियोगिताओं के द्वारा देश-विदेश मे ंप्रस्तुति दे चुकी हैं।

 प्रसार भारती द्वारा कथक नृत्य के लिए टॉप ग्रेड आर्टिस्ट, भारत सरकार के सांस्कृतिक स्रोत एवं प्रशिक्षण केंद्र द्वारा, उत्तर प्रदेश संगीत नाटक अकादमी द्वारा अकादमी पुरस्कार, भारतीय सांस्कृतिक संबंध परिषद द्वारा सम्मान, भारतीय राज दूतावास-सूरीनाम द्वारा प्रशस्ति पत्र, इलाहाबाद विश्वविद्यालय और उत्तर मध्य क्षेत्र सांस्कृतिक केंद्र द्वारा सम्मान पत्र, उस्ताद अलाउद्दीन खान संगीत एवं कला अकादमी द्वारा पुरस्कार, सिंगारमणि-सर-सिंगार अकादमी मुंबई, पद्मविभूषण पं. बिरजू महाराज द्वारा सम्मान पत्र, नेशनल यूथ फॉर कल्चरल रिनेसेन्स देवरिया द्वारा पुरस्कार, राष्टीय ग्रामीण महिला संगीत शिक्षण समिति प्रयागराज द्वारा सम्मान, कथक केंद्र नई दिल्ली द्वारा प्रशस्ति पत्र, महादेवी वर्मा चेतना श्री-समन्वय द्वारा सम्मान, हंडिया माटी कथक महोत्सव में रत्न पुरस्कार, जवाहर नवोदय विद्यालय मेजा द्वारा सम्मान, मेजा उर्जा निगम लिमिटेड द्वारा सम्मान, सांस्कृतिक मंदिर महोत्सव उज्जैन द्वारा प्रशस्ति पत्र, कपिलवस्तु महोत्सव उज्जैन द्वारा प्रशस्ति पत्र, अंतरराष्टीय रामायण मेला चित्रकुट, कथक के इंद्रधनुषीय रंग-अंतरराष्टीय कथक व्याख्यान माला द्वारा, आज़ादी के अमृत महोत्सव में स्वाधीनता रंग फागुन के संग-नई दिल्ली में और पं. बिंदादीन महाराज स्मृति उत्सव-संगीत नाटक अकादमी लखनउ द्वारा इन्होंने सम्मानित किया जा चुका है।

 1989 में आईसीसीआर की ओर से दक्षिणी अमेरिका में तीन वर्ष तक प्रवास किया, इस दौरान अपनी कला का प्रदर्शन कर खूब वाहवाही बटोरी। 1998 में एक बार फिर दक्षिण अमेरिकी सरकार के निवेदन पर भारत की ओर से इन्हें स्वीडेन, स्विटजरलैंड, वेस्टइंडीज, गयाना, बार्बिडोज, त्रिनिडाड और यूरोप में नृत्य प्रस्तुति के लिए भेज गया, जहां इन्होंने सबको प्रभावित किया। वर्ष 2003 में इन्होंने कथक केंद्र का स्थापना किया है, जहां आज तमाम छात्र-छात्राएं इनसे कथक नृत्य कला सीख रहे हैं। इससे पहले इलाहाबाद विश्वविद्यालय में इन्होंने दो वर्ष तक विजिटिंग फैकेल्टी के पद पर काम किया है। दूरदर्शन समेत कई टीवी चैनलों पर इनकी प्रस्तुतियों का प्रसारण समय-समय पर होता रहा है।

(गुफ़्तगू के जनवरी-मार्च 2022 अंक में प्रकाशित )


 

रविवार, 12 जून 2022

बड़ी शख़्सियत के मालिक हैं सलीम इक़बाल शेरवानी

                                                   -इम्तियाज़ अहमद ग़ाज़ी

 

सलीम इक़बाल शेरवानी 

सलीम इक़बाल शेरवानी की सहजता और हर किसी की मदद करने की भावना इन्हें अन्य लोगों से काफी अलग खड़ा करती है। बेहद विनम्र और समाजिक कार्यों में बढ़चढ़कर हिस्सा लेने वाले व्यक्तित्व के रूप में जाने-पहचाने जाते हैं। 22 मार्च 1953 को इलाहाबाद में जन्में सलीम शेरवानी केंद्र सरकर में मंत्री रहे हैं। इससे पहले अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्याल से पढ़ाई पूरी की है, यहां से ये इकोनॉमिक्स में गोल्ड मेडलिस्ट रहे हैं। छात्र जीवन में ही इन्होंने अपनी दक्षता का परिचय दे दिया था। इनके दादा स्वर्गीय एन.ए.के. शेरवानी पंडित जवाहर लाल नेहरू के काफी करीबी थे, आज़ादी के बाद उत्तर प्रदेश में बनी पहली सरकार में मंत्री थे। पिता स्वर्गीय एम.आर. शेरवानी तीन बार राज्य सभा के सदस्य रहे हैं। सलीम शेरवानी का पूरा परिवार लोगों की मदद और समाजिक कार्यों में बढ़कर चढ़कर हिस्सा वाला रहा है। विभिन्न सांस्कृतिक और समाजिक आयोजनों में भाग लेते रहे हैं। 

 बहुत कम उम्र में ही सलीम शेरवानी ने शेरवानी ग्रुप ऑफ कम्पनीज की जिम्मेदारी संभाल लिया था, जिसे बहुत ही कौशलपूर्ण क्षमता के साथ संचालित किया। बिजनेस के अलावा भारतीय राजनीति में भी आपकी सक्रिय भूमिका रही है। 1984 में 32 वर्ष की उम्र में आपको  कांग्रेस से लोकसभा के बदायूं निर्वाचन क्षेत्र से चुनाव लड़ने के लिए टिकट मिला था, इस चुनाव में जीत हासिल करके मात्र 32 वर्ष की उम्र में लोकसभा सदस्य बने गए थे। 1996 में फिर से लोकसभा के लिए चुने जाने बाद तत्कालीन भारत सरकार में आप स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण राज्य मंत्री बनाए गए थे। एक वर्ष के बाद मई, 1997 में जिनिवा में हुए विश्व स्वास्थ्य संसद के अध्यक्ष चुने गए थे। फिर जून 1997 में भारत सरकार में विदेश राज्य मंत्री बनाए थे। इसके बाद सलीम शेरवानी ने 1998, 1999 और 2004 में भी बदायूं लोकसभा का चुनाव फतेह किया था। अक्तूबर 1985 में इन्हें इंडियन डेलिगशन के सदस्य के तौर पर यू.एन.ओ. भेजा गया था। इसके बाद यूएनओ में भारतीय प्रतिनिधि के तौर पर कई बार भेजा जा चुका है। 1990 में इन्हें ‘इंदिरा गांधी नेशनल यूनिटी एवार्ड’ से सम्मानित किया जा चुका है। आप वर्तमान समय में विभिन्न संस्थाओं के संरक्षक, अध्यक्ष, ट्रस्टी और सदस्य हैं।

 इस समय सलीम शेरवानी शेरवानी इंडस्ट्रीयल सिंडिकेट लिमिटेड के प्रबंध निदेशक, फारको फूड्स प्राइवेट लिमिटेड, कैपून फूड स्पेशियलीटिज लिमिटेड, शेरवानी फूड प्राइवेट लिमिटेड और एएसई कार्गो प्राइवेट लिमिटेड के निदेशक हैं। आप कृषि इंटर कॉलेज और शेरवानी इंटर कॉलेज के अध्यक्ष हैं। इनके अलावा कानसुलेटिव कमेटी ऑफ एक्सटरनल अफेयर्स, स्टैडिंग कमेटी ऑफ एक्सटरनल अफेयर्स, मिनिस्ट्री ऑफ कामर्स एंड इंडस्ट्री, रेलवे कनवेन्सन कमेटी और वक्फ बोर्ड के ज्वाइंट पार्लियामेंट्री कमेटी के सदस्य रहे हैं।

(गुफ़्तगू के अक्तूबर-दिसंबर 2021 अंक में प्रकाशित )






मंगलवार, 31 मई 2022

मानवीय प्रेम का प्रतिबिंब है शायरी : डॉ. तिवारी

उस्मान उतरौलवी और रईस की किताबों का हुआ विमोचन

मुशायरा में शायरों ने अपने कलाम से दिया मोहब्बत का पैगाम

प्रयागराज। शायरी मानवीय प्रेम की प्रतिबिंब होती है, जिसके दिल में प्रेम का सागर होता है वही शायरी करता है। उस्मान उतरौलवी और रईस सिद्दीक़ी बहराइची भी ऐसे ही शायर हैें, जिनके दिल में प्यार का सागर उबाल मार रहा है। इन दोनों शायरों को पढ़ने के बाद बिना संकोच के यह कहा जा सकता है कि इनकी इस देश, समाज और वर्तमान परिदृश्य पर बारीक नज़र है, इसलिए लोगों की बेहतरी और आपसी सद्भाव को बढ़ावा देने की बात इनकी शायरी में जगह-जगह दिखाई देती है। इनकी शायरी आज के समाज के लिए बेहद ज़रूरी है, जिसे हर किसी को पढ़ना चाहिए। यह बात वरिष्ठ गीतकार डॉ. वीरेंद्र तिवारी ने 28 मई को करैली स्थित अदब में गुफ़्तगू की ओर से आयोजित विमोचन समारोह में कही। कार्यक्रम के दौरान किताबें ‘उस्मान उतरौलवी के सौ शेर’ और ‘रईस सिद्दीक़ी बहराइची के सौ शेर’ का विमोचन किया गया।

 गुफ़्तगू के अध्यक्ष इम्तियाज़ अहमद ग़ाज़ी ने कहा कि उस्मान और रईस आज के दौर के ऐसे शायर हैं, जिन्हें पढ़ा जाना बेहद ज़रूरी है, इन्होंने अपनी शायरी में समाज के मौजूदा हालात पर बेहतरीन बातें कहीं है, जो आज की ज़रूरत है। रईस सिद्दीक़ी ने कहा कि गुफ़्तगू प़िब्लकेशन ने हमारी शायरी का चयन करके प्रकाशित किया है, जो हमारे लिए बेहद ज़रूरी था। उस्मान उतरौलवी ने अपनी किताब के प्रकाशन के लिए गुफ़्तगू का शुक्रिया अदा किया।

 प्रभाशंकर शर्मा ने कहा कि शायरी ऐसी चीज़ है, जो युगांे-युगों तक दुनिया में कायम रहती है। उस्मान उतरौलवी भी ऐसी ही शायरी करते हैं, जो रहती दुनिया तक याद रखी जाएगी। नरेश महरानी ने कहा कि रईस सिद्दीक़ी की शायरी को पढ़ने के बाद बिना संकोच कहा जा सकता है कि उनकी पूरी दुनिया पर बारीक नज़र है। कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे तलब जौनपुरी ने कहा कि रईस और उस्मान की शायरी बेहद स्तरीय है, आज के समय में ऐसी ही शायरी की ज़रूरत है। इन दोनों की किताबें आज के समय के लिए बेहद ख़ास है, उम्मीद है कि अदब की दुनिया में इन्हें हाथों-हाथ लिया जाएगा। कार्यक्रम का संचालन मनमोहन  सिह तन्हा ने किया।

दूसरे दौर में मुशायरे का आयोजन किया गया। फ़रमूद इलाहाबादी, रेशादुल इस्लाम, अफसर जमाल, अजीत शर्मा आकाश, राकेश मालवीय, जीशान फतेहपुरी, इम्तियाज़ अहमद ग़ाज़ी, नरेश महरानी, शाहीन खुश्बू, प्रकाश सिंह अश्क, तलब जौनपुरी, डॉ. वीरेंद्र तिवारी, असलम  निजामी और आलम इलाहाबादी आदि ने कलाम पेश किया।


गुरुवार, 19 मई 2022

गुफ़्तगू के जनवरी-मार्च 2022 अंक में

 



4. संपादकीय: साहित्य के मूल उद्देश्य को ख़तरा

5-6. मुग़ल ख़ानदान की शायरा ज़ेबिन्नुनिशा मख़फ़ी- डॉ. राकेश तूफ़ान

7-8. कमाल अमरोही का अंदाज़ था सबसे जुदा - हकीम रेशादुल इस्लाम

9-21. ग़ज़लें: डॉ. बशीर बद्र, केके सिंह मयंक, सागर होशियारपुरी, इक़बाल आज़र, तलब जौनपुरी,, मनोज फगवाड़वी, राजीव राय, राजेंद्र वर्मा, अखिलेश निगम अखिल,  इश्क़ सुल्तानपुरी, डॉ. राकेश तूफ़ान, डॉ. श्रद्धा निकुंज ‘अश्क’, बसंत कुमार शर्मा, रईस सिद्दीक़ी बहराइची, डॉ. शमीम देवबंदी,  डॉ. नलिन, डॉ. अंजना सिंह सेंगर,  शहाबुद्दीन कन्नौजी, अरविंद असर, रश्मि लहर, केशपाल सिंह सच,  कुंवर नाजुक, राज जौनपुरी, प्रकाश प्रियम, विवेक चतुर्वेदी, शिव सिंह सागर

22-29. कविताएं: सोम ठाकुर, यश मालवीय, सरिता गर्ग सरि,  मंजुला शरण मनु, डॉ. मधुबाला सिन्हा, शिव कुमार राय, डॉ. निशा मौर्या, प्रिया शर्मा,  मनमोहन सिंह तन्हा,  केदारनाथ सविता, विभु सागर, सुरजीत मान जलैया सिंह, दीप्ति दीप, अर्शा हय्यूम

30-33. इंटरव्यू: ज़फ़र इक़बाल ज़फ़र

34-38. चौपाल: कविता के लिए छंद कितना ज़रूरी 

39-43. तब्सेरा: कविता के प्रमुख हस्ताक्षर, तिमिर से समर, अच्छे दिन का सोग, लोक-नाट्य नौटंकी,

44-47. उर्दू अदब: ज़गे आज़ादी में मुमताज शोअरा का हिस्सा, आवाज़, जर्बे-तब्बसुम,  फिक्रे पैकर, सआते-फिक्र, तोहफा-ए-रबीउल अव्वल,

48. शख़्सियत: कोरोना काल के मसीहा डॉ. तारिक़ महमूद- यश मालवीय

49-50. गुलशन-ए-इलाहाबाद: उर्मिला शर्मा

51. ग़ाजीपुर के वीर: सूफ़ी शम्सुद्दीन

52-56. अदबी ख़बरें

57-89. परिशिष्ट-1: डॉ. एम.डी. सिंहश्

57. डॉ. एम.डी. सिंह का परिचय

58. प्रतिभा स्फोट के सिद्ध साधक कवि - प्रो. शशिभूषण शीतांशु

59-60. एक जंगल मेरे भीतर - पद्मश्री रमेश चंद्र शाह

61-63. डॉ. एम.डी. सिंह की कविताई का जंगल - आनंद कुमार सिंह

64-89. डॉ. एम.डी. सिंह की कविताएं

90-121. परिशिष्ट-2: साबिर जौहरी

90. साबिर जौहरी का परिचय

91. अंधेरे के खिलाफ़ उजाले का सफ़र - विजय प्रताप सिंह

92-93. संजीदा और मोतबर शायर - शैलेंद्र जय

94-95. सच्चाई से सामना कराती साबिर की शायरी- नीना मोहन श्रीवास्तव

96-121. साबिर जौहरी की रचनाएं

122-152. परिशिष्ट-3: जितेंद्र कुमार दुबे

122. जितेंद्र कुमार दुबे का परिचय

123. हर व्यक्ति हो गया महेश है - यश मालवीय

124-126. अतीत की प्रतीति कराती कविताएं - इश्क़ सुल्तानपुरी

127-128. जनता का दर्द बयां करती कविताएं - शिवाजी यादव 


मंगलवार, 10 मई 2022

फूलों के जरिए मोहब्बत का पैग़ाम देते हैं ग़ाज़ी: अंसारी

‘फूल मुख़ाबित हैं’ के विमोचन अवसर पर बोले पूर्व डीजीपी
मुशायरा में शायरों ने अपने कलाम से दिया मोहब्बत का पैगाम


प्रयागराज। वर्तमान समय में ‘फूल मुख़ातिब हैं’ एक ऐसा दस्तावेज है, जिसे पढ़ना हर किसी के लिए बेहद ज़रूरी है। नफ़रत और मतलबपरस्ती के माहौल में इम्तियाज़ अहमद ग़ाज़ी ने फूलों के बहाने इंसानियत और मोहब्बत का पैग़ाम अपनी किताब के माध्यम से पेश किया है। एक ही विषय पर 300 शेर कह देना हर किसी के बस की बात नहीं है, लेकिन इम्तियाज़ ग़ाज़ी ने इसे कर दिखाया है। आज के समय में ऐसी शायरी की ज़रूरत है, इस किताब का आंकलन ऐतिहासिक तौर पर किया जाएगा, यह एकदम अलग किस्म की किताब है। यह बात 08 मई को इम्तियाज़ अहमद ग़ाज़ी की पुस्तक ‘फूल मुख़ातिब हैं’ के विमोचन अवसर पर छत्तीसगढ़ के पूर्व डीजीपी मोहम्मद वज़ीर अंसारी ने कही। कार्यक्रम का आयोजन गुफ़्तगू की आरे से सिविल लाइंस बाल भारती स्कूल में किया गया। 
 इम्तियाज़ अहमद ग़ाज़ी ने कहा कि एक छोटी सी घटना से फूल पर शेर कहने का सिलसिला शुरू हुआ, जो 300 शेर कहने तक जारी रहा। एक ही विषय ‘फूल’ पर शेर कहना बहुत आसान नहीं होता, लेकिन एक-एक दो-दो करके कब 300 शेर पूरे हो गए पता ही नहीं चला।                         

‘गुफ़्तगू’ की संरक्षक डॉ. मधुबाला सिन्हा को को सम्मानित करते अतिथि



कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे मशहूर गीतकार यश मालवीय ने कहा कि ‘फूल मुख़ातिब हैं’ सिर्फ़ एक किताब नहीं है बल्कि यह फूलों की घाटी है जहां पहुंचकर इंसान सारे दुख दर्द भूल जाता है। इस किताब की खुश्बू इतनी व्यापक है कि पतझड़ में सावन और कश्मीर की वादियां सामने दिखने लगती हैं। आज के समय में जब हर नफ़रत का माहौल बनाया जा रहा है, वैसे में इम्तियाज़ अहमद ग़ाज़ी सैकड़ों फूलों के साथ खड़े है, जिसका खुले मन से स्वागत किया जाना चाहिए। एसटीएफ में एडीशनल एसपी डॉ. राकेश तूफ़ान ने कहा कि ‘फूल मुख़ातिब हैं’ पढ़ने के बाद निश्चित तौर पर कहा जा सकता है कि इम्तियाज़ गा़ज़ी आने वाले समय में अदब के देवानंद और राजेश खन्ना साबित होंगे। इन्होंने फूलों के माध्यम से मोहब्बत का पैगाम देकर लोगों को सराबोर कर दिया है।  ,
                              
            
‘गुफ़्तगू’ की संरक्षक डॉ. शबाना रफ़ीक को सम्मानित करते अतिथि



उत्तर मध्य रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी डॉ. शिवम शर्मा ने कहा कि इम्तियाज़ अहमद ग़ाज़ी की यह किताब अदब की दुनिया के लिए एक नायाब तोहफा है, एक ही विषय पर पूरी किताब तैयार कर देना कोई आसान काम नहीं है, लेकिन इम्तियाज़ गा़ज़ी ने यह कर दिखाया है। सहायक डाक अधीक्षक मासूम रज़ा राशदी ने कहा कि यह एक बहुत ही विशिष्ट किताब है, क्योंकि यह पैमामे मोहब्बत लाने वाली किताब है। हसनैन मुस्तफ़ाबादी, उस्मान उतरौलवी और नरेश महरानी ने भी विचार व्यक्त किए। संचालन मनमोहन सिंह तन्हा ने किया। 
                 

‘गुफ़्तगू’ के संरक्षक हसनैन मुस्तफ़ाबादी को सम्मानित करते अतिथि

           


‘गुफ़्तगू’ की संरक्षक ग़ाज़ियाबाद की डॉ. उपासना दीक्षित को सम्मानित करते अतिथि




‘गुफ़्तगू’ के संरक्षक डॉ. राकेश तूफ़ान को सम्मानित करते अतिथि़

                            


   
‘गुफ़्तगू’ के संरक्षक मासूम रज़ा राशदी को सम्मानित करते अतिथि


                                                                                  
दूसरे दौर में मुशायरे का आयोजन किया गया। अनिल मानव, प्रभाशंकर शर्मा, हकीम रेशादुल इस्लाम, डॉ. मधुबाला सिन्हा, डॉ. उपासना दीक्षित, शैलेंद्र जय, एस. जे. रहमानी, संजय सक्सेना, सरिता श्रीवास्तव, अर्चना जायसवाल, शिवपूजन सिंह, राज जौनपुरी, आलोक सिंह, धीरेंद्र सिंह नागा, डॉ. प्रकाश खेतान,, वाकिफ़ अंसारी, रचना सक्सेना, अशोक श्रीवास्तव कुमुद, अफसर जमाल, चेतना चितेरी, सचिन गुप्ता आदि ने कलाम पेश किया।

‘गुफ़्तगू’ के संरक्षक प्रभाकर द्विवेदी प्रभामाल को सम्मानित करते अतिथि

 


‘गुफ़्तगू’ के संरक्षक ज़फ़र बख़्त को सम्मानित करते अतिथि


‘गुफ़्तगू’ की संरक्षक सरिता श्रीवास्तव को सम्मानित करते अतिथि

‘गुफ़्तगू’ के संरक्षक संजय सक्सेना को सम्मानित करते अतिथि

शनिवार, 30 अप्रैल 2022

साहित्य हमेशा मानवीय मूल्यों की वकालत करता है: डॉ. हरिओम

  उत्तर प्रदेश के अमेठी जिले के कटारी गांव में जन्मे आईएएस डॉ. हरिओम वर्तमान समय में सचिव सामान्य प्रशासन के रूप में कार्यरत हैं, इससे पहले कानपुर, गोरखपुर, मुरादाबाद, सहारनपुर और इलाहाबाद समेत 11 जिलों के जिलाधिकारी रहे हैं। इन्होंने आठवीं तक की शिक्षा गांव में हासिल करने के बाद वहां से 8-9 किलोमीटर दूर गवर्नमेंट इंटर कॉलेज में 12वीं तक की पढ़ाई की। ये ह्यूमनटीज के छात्र थे, इनके दो बड़े भाई साइंस के स्टूडेंट थे। पिताजी का यह मानना था, कि साइंस के स्टूडेंट डॉक्टर इंजीनियर बनते हैं और जो आर्ट्स पढ़ते हैं, वो अफसर या प्रोफ़ेसर बना करते हैं। बारहवीं के बाद इलाहाबाद यूनिवर्सिटी आए। यहां से पॉलिटिकल साइंस, हिस्ट्री और हिंदी विषय के साथ ग्रेजुएशन किया। इसके बाद इन्होंने जे. एन. यू. दिल्ली से हिन्दी विषय से एम.ए. और एम. फिल. की पढ़ाई की। इनको लिटरेचर बचपन से बेहद पसंद था। तहसील के एक लाइब्रेरी में मेंबरशिप लिया था, यहीं से प्रेमचंद, फणीश्वर नाथ रेणु,भगवती चरण वर्मा आदि की कई उपन्यासें लाकर अक्सर पढ़ते रहे। लिखने का काम बारहवीं से ही शुरु हो गया था। अब तक आपकी सात किताबें प्रकाशित हो चुकी है, जिनमें तीन ग़ज़ल संग्रह ‘धूप का परचम’, ‘ख़्वाबों की हंसी’, ‘मैं कोई एक रास्ता जैसे’ दो कहानी संग्रह ‘अमरीका मेरी जान’ और ‘तितलियों का शोर’, एक कविता संग्रह ‘कपास के अगले मौसम में’ और एक किताब ‘कैलाश मानसरोवर यात्रा’ है। आप एक मशहूर ग़ज़ल गायक भी हैं, अब तक इनके पांच एलबम मंज़रेआम पर आ चुके हैं, जिनमें फ़ैज़ अहमद फ़ैज़ को समर्पित एलबम ‘रंग पैरहन’ और ‘इंतिसाब’ है। इसके तीन एलबम ‘रोशनी के पंख’, ‘रंग का दरिया’ और ‘ख़नकते ख़्वाब’ हैं। गायकी के लिए अब तक कनाडा, लंदन और दुबई का भ्रमण कर चुके हैं। 13 दिसंबर 2021 को इम्तियाज़ अहमद ग़ाज़ी, डॉ. राकेश तूफ़ान और अनिल मानव से इनकी मुलाकात लखनऊ स्थित उनके कार्यालय में हुई। अनिल मानव ने इनसे विस्तृत बातचीत की। प्रस्तुत है उस बातचीत के प्रमुख अंश।

 डॉ. हरओम से वार्तालाप करते अनिल मानव

सवाल: प्रशासनिक सेवा में रहते हुए अदब के लिए आप समय कैसे निकाल लेते हैं?

जवाब: ऐसा नहीं होता, कि हम कागज और कलम लेकर बैठ जाएं और अच्छा लिख ही लें। अदब हमसे समय निकलवा ही लेता है। जो अमूमन घटना घटती है, उसमें आम आदमी को तो कुछ नहीं दिखता, लेकिन उसमें आर्टिस्ट बहुत कुछ देख लेता। ग़ज़ल को कहा जाता है कि यह महबूबा से गुफ़्तगू है, लेकिन एक समय के बाद यह आवाम से गुफ़्तगू करती है। यदि मोहब्बत केवल एक आदमी तक महदूद है, तो ये मोहब्बत कोई बड़ा मुकाम हासिल नहीं कर पाती। मोहब्बत का जब दायरा बढ़ता, तो उसमें पूरा समाज आ जाता है। त्रिलोचन जी ने अपनी ‘धरती’ नामक काव्य संग्रह में कहा है-‘मुझे जगत जीवन का प्रेमी बना रहा है प्रेम तुम्हारा...’  हमारा जो लिखना-पढ़ना है, वो आवाम से गुफ्तगू है, आप ऐसी जबान में गुफ़्तगू करिए, जो आवाम न समझे, तो आपकी गुफ़्तगू करना बेकार है। आप बहुत कुछ लिखते हैं, लेकिन वह पाठक, श्रोता तक न पहुंचे, तो आपका लिखना बेकार है। ग़ालिब के बारे में भी यह कहा जाता है कि जो उनकी मशहूर और मक़बूल शायरी है वह उनके साठ साल उम्र के बाद की है। पहले वो अरबी-फारसी में शायरी करते रहे, लेकिन लोगों ने उसको अप्रीशिएट नहीं किया। तो उनके दोस्तों ने उनसे कहा कि जो आम-फ़हम जो जुबान है,  हिंदुस्तानी जबान है, उसमें आप लिखिए, तो उन्होंने रेख़्ता जो मिली-जुली भाषा है। उसमें उन्होंने लिखा और इतने मशहूर हो गए।

सवाल: साहित्य प्रशासन के लिए किस प्रकार से मददग़ार का साबित हो सकता है ?

जवाब: प्रशासन ही क्यों, साहित्य एक बेहतर इंसान बनाती है। साहित्य का जो मकसद है, वो एक बेहतर समाज बनाना है। सबसे पहले साहित्य जो लिखता पढ़ता है, उसको बेहतर इंसान बनाता है। उसके बाद जो सुनता-पढ़ता है, उसको बेहतर इंसान बनाता है। और बाद में वो विचार और संवेदनाएं फैलती है। साहित्य कभी अन्याय,  शोषण, अत्याचार, गैर बराबरी और भेदभाव की वकालत नहीं करता है। साहित्य हमेशा मानवीय मूल्यों की वकालत करता है। साहित्य हमारे अंदर पेशेंस और समझने का नजरिया देता है। हमारे वैचारिक और संवेदना के स्तर को बहुत समृद्ध करता है।

बाएं से- डॉ. राकेश तूफ़ान, इम्तियाज़ अहमद ग़ाज़ी, डॉ. हरिओम और अनिल मानव


सवाल: ग़ज़ल-गायन की तरफ आपका पदार्पण शुरू से ही रहा या बाद में हुआ ?

जवाब: मुझे गाने और गुनगुनाने का शौक़ तो बचपन से ही रहा है। मैं एक अच्छे सुरीले गायक बच्चे के तौर पर जाना जाता था। जब मैं स्टूडेंट था तो टीचर्स मुझे 15 अगस्त, 26 जनवरी पर गाने के लिए कहते थे। प्रार्थना मैं ही करता था। जैसे-जैसे मैं बड़ा हुआ, मुझे यार-दोस्त घेरकर कहते थे, यार! ये सुनाओ, वो सुनाओ। वो सब करते-करते मैं भी खुश रहता था, कि लोग मेरे पास गाना सुनने के लिए बैठे रहते हैं। स्टूडेंट लाइफ में जब भी मुझे मौका मिलता था, स्टेज पर मैं गाता था। हॉस्टल की महफ़िल में गाता था। लेकिन वो शौक़िया ही था। पढ़ाई लिखाई में हम अच्छे थे। मन ज्यादा उधर भी लगा रहता था और ये भी था कि पढ़-लिखकर कुछ करना है। संगीत हमेशा एक स्ट्रेस बस्टर के तौर पर था। जब भी तनाव हो या पढ़कर बोरियत होने लगे, तो ये भी हो जाता था। लेकिन एक खास बात है, कि हरमोनियम बारहवीं के बाद हमेशा मेरे साथ में थी। हारमोनियम बजाना मैंने बारहवीं में स्टार्ट किया था। कुछ गाने मैं बजाने लग गया था। हारमोनियम मैंने कहीं सीखी नहीं, बल्कि ख़ुद से ही सीख लिया था। ये मेरी दोस्त हो गई थी। ग्रेजुएशन के बाद जब तक मैं स्टूडेंट था, तब तक मेरे कमरे में हमेशा मेरे साथ थी। एक तरह संगीत ही मेरा साथी था। एफएम रेडियो और टेप रिकॉर्डर में मैं हमेशा गाना सुना करता था। ग़ज़ल सुनने का भी इसी दौरान मुझे बहुत चस्का लगा। मेहंदी हसन, अहमद हुसैन, मोहम्मद हुसैन और जगजीत सिंह, गुलाम अली, पंकज उदास को खूब सुनता था। एक दौर था, जब नॉनफिल्मी संगीत हिंदुस्तानी समाज में छा गया था, खूब बजता था। अभी तक तो मेरे गाने का सब काम शौक़िया चल रहा था, लेकिन  असल में गाने की शुरुआत 2015 के बाद हुई। जब मैंने कहा कि मुझे पब्लिक में एज ए सिंगर गाना है। मैंने सोच लिया था, कि मुझे अब किसी की कापी नहीं करनी है, मुझे ओरिजिनल अपना लिखा गाना है। चूंकि मैं लिखता था, तो मैंने कुछ अपने और कुछ फ़ैज़ साहब के कलाम गाये। ‘इंतिसाब’ नाम से मेरा पहला एल्बम 2011 में रिलीज हुआ। यह मेरा पहला ओरिजिनल काम था। 2015 में मैं पब्लिक में गाना शुरु किया। जिसमे मैने ‘रोशनी के पंख’ जो अपना एलबम है। जिसमें मैंने ‘मैं तेरे प्यार का मारा हुआ हूं, सिकंदर हूं मगर हारा हुआ हूं।’ और ‘मुस्कुराती हुई सुबह हो तुम’ नज़्म काफ़ी चर्चित हुई। उसमें फ़ैज़ की भी 2-4 गजलें शामिल थी। उसके बाद मैं पब्लिक में आया और खूब रियाज करने लगा।


सवाल: वर्तमान समय में सबसे महत्वपूर्ण शायर आप किन्हें मानते हैं?

जवाब: ये बहुत ही कठिन सवाल है। सारे शायर ही महत्वपूर्ण हैं। हर शायर हमेशा अच्छी शायरी नहीं करता है। संगीत में एक कहावत है, कि ‘खाना, गाना, पागड़ी कभी-कभी बन जाए’ शायरी और कविता में भी ये चीज है। ऐसा नहीं है, हर बार ही अच्छा ही हो जाए। कोई न कोई नुक्स हमेशा रह जाता है। कभी-कभी ही अच्छा हो पाता है। हमउम्र जो शायर हैं, अभी उस पर टिपण्णी करना बहुत जल्दी होगी। सब अच्छा ही लिख रहे हैं। अगर हमारे एज में देखें, तो पवन कुमार, मनीष शुक्ला, अभिषेक शुक्ला, आलोक यादव आदि अच्छा लिख रहे हैं। जो शायरी के यंगर लॉट हैं। बाकी पहले के लोग तो लीजेंड है ही हैं। मीर, ग़़ालिब, निदा फ़ाज़ली आदि तो अच्छे ही हैं।


सवाल: नई पीढ़ी तो कविता या शे’र को सोशल मीडिया पर पब्लिश करके वाह-वाही पा लेने को ही कामयाबी मानती है, आप इसे किस रूप में देखते हैं?

जवाब: सोशल मीडिया ने डेमोक्रेटाइजेशन के प्रोसेस को बहुत तेज किया है। हमने पहले एक रचना की, तो ये सोचते थे, कि इसे कहां छपाएं ? या तो हम अख़बार का चक्कर काटें या किसी मैगजीन के चक्कर काटें। संपादक की कृपादृष्टि होगी, तो छपेगा, नहीं तो नहीं छपेगा। अब सोसल मीडिया ने कहा है, कि आप ख़ुद ही अपने प्रकाशक हैं और खुद ही राइटर हैं और इंस्टेंट राय भी आ जाती है। सबसे बड़ी बात है, कि पाठक की चिट्ठियों की भी प्रतीक्षा नहीं करनी होती है। वहीं नीचे कमेंट आ गया, लाइक आ गया। वहां आपकी शायरी तुरंत पब्लिक में पहुंचती है। लेकिन ज्यादा लाइक या कमेंट का मतलब यह नहीं है, कि कविता अच्छी है, बल्कि यह देखना जरूरी है, कि वह किन्होंने लाइक किया है। उनको शायरी की समझ है, कि नहीं हैं। किन लोगों की राय है? कौन लोग आपके फॉलोवर हैं ? जैसे मान लीजिए, कि आप संगीतकार है और आपके तमाम लोग ऐसे फालोवर हैं, जिनका संगीत से कोई लेना-देना ही नहीं है। और वो लोग आपको इसलिए लाइक करते हैं, क्योंकि वो आपको किसी और वजह से पसंद करते हैं और फॉलो करते हैं। लेकिन एक बात यह है, कि वहीं पर अच्छे लोग भी हैं। जैसे सोसल मीडिया पर तो आज हर कोई है और इस परिवर्तन को समाज में उल्टा भी नहीं जा सकता। और उलटने की ज़रूरत भी नहीं है। पहले छापा खाना था, तो खाली प्रिंट ही था। फिर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया आया, सोसल मीडिया आया, फिर डिजिटल मीडिया आ गया। इसमें तामम अच्छी चीजे़ भी हैं। तमाम अच्छे शायरों को हम एक क्लिक में पढ़ लेते हैं। भले ही किताब हो या न हो, गूगल पर सब मिलता है। जो प्रतिभाशाली राइटर्स, कवि, शायर हैं या फनकार हैं, उनके लिए एक अच्छा प्लेटफॉर्म है। उनको सीखने का भी मौका है, बशर्ते कि वो अपना जहन और आँख खुला रखें। देखें कि और बेहतर कौन लिख रहा है। कोई कमियां हैं तो उसको दुरुस्त करने के भी तमाम तरीके हैं। बड़े-बड़े लोगों के कलाम हैं, उनसे सीख सकते हैं। सोसल मीडिया मदद करता है, मगर उसे अपने अच्छे होने का पैमाना न मानें। आप सीखते चलें, अपने आपको माँजते चलें।


सवाल: आपके नजरिए से शायरी के लिए उस्ताद का होना कितना ज़रूरी है ?

जवाब: उस्ताद होना ज़रूरी है। अब ये उस्ताद कोई इंसान हो सकता है, कोई किताब हो सकती है, सोशल मीडिया हो सकता है। उस्ताद का काम है सिखाना। और आदमी तमाम तरह से सीखता है। अगर आपकी सीखने की इच्छा है, तो सीखना जिं़दगी भर चलता रहेगा। उस्ताद का दौर वह था, जब आदमी एक जगह रहता था। उस्ताद भी आसानी से उपलब्ध था। उस्ताद में भी बड़प्पन था, उदारता थी, कि वह सिर्फ प्यार-मोहब्बत में सिखाता था। अब तो उस्ताद ढूंढना मुश्किल है। हमारे जैसे लोग एक जगह टिक कर रहते ही नहीं हैं। हमेशा ट्रांसफर होता रहता है। तो आप किताब से सीखिए। बड़े-बड़े लोगों ने इतना लिखा है, उससे सीखिए। जानकार लोगों से पूछते रहना चाहिए। हमारे साथ यह है, कि चाहे संगीत हो या शायरी हो कोई एक बंदा नहीं है, जिससे हम सीखते हैं। हम तो बहुतों से सीखते हैं। किसी ने कुछ बता दिया, तो उस पर रिसर्च कर लिया। गूगल पर सर्च कर लिया। बड़े-बड़े लोगों का कलाम पढ़ लिया। क्लासिकल सुन लिया। देखा कि कुछ कमी है, तो उसे दुरुस्त कर लिया। इस तरह से सीखने की प्रोसेस चलती है। जैसे एकलव्य थे। उनका कौन उस्ताद था? द्रोणाचार्य ने सीखाने से मना कर दिया, लेकिन उनको रोक तो नहीं पाए। क्योंकि प्रतिभा उनके अंदर थी। आस्था थी। सीखने की लगन थी, तो उन्होंने अपने आप सीख लिया। हमारे जैसे लोग भी उसी विश्वास के साथ शायरी कर रहे हैं। उसी विश्वास के साथ संगीत भी कर रहे हैं। और यह मानकर चल रहे हैं, कि इसमें बहुत सुधार की गुंजाइश है।

सवाल: वर्तमान समय में आपका कौन सा सृजन कार्य और अध्ययन चल रहा है

जवाब: देखिए! मैं हमेशा पढ़ता रहता हूं। तमाम मैगजीन्स और किताबें मेरे पास आती रहती हैं। उन्हें मैं पढ़ता रहता हूं। लगातार ही कुछ न कुछ मैं अवश्य पढ़ता रहता हूं। अब आज की तारीख में क्या कर रहा हूं, कि यह कहना मुश्किल है। नोबेल पढ़ता हूं। ‘सोफीज वर्ल्ड’ वेस्टर्न फिलासफी की एक किताब है, उसे पढ़ा हूं। एक ‘गन फैक्ट्री’ अमिताभ घोष का नोबेल मिली, उसे पढ़ रहा हूं। मुझे जो भी हाथ में मिल जाती है, उसे मैं पढ़ जाता हूं। अंबेडकर की ‘एनिहिलेशन ऑफ कास्ट’ मिली है, उसे पढ़ रहा हूं। अभी भगवत गीता पढ़ा, रामचरितमानस दो बार पढ़ी। पवन जी ने एक नॉवेल लिखी है ‘मैं हनुमान’ उसे पढ़ रहा हूं। जो भी किताब मुझे अच्छी लगती है, उसे पूरा पढ़ जाता हूं। इसके अलावा मैं म्यूजिक की कोई धुन अक्सर बनाता रहता हूं और उसे कंपोज करता हूं। इसमें भी मेरा बहुत समय जाता है।

इंटरव्यू के दौरान डॉ हरिओम के ऑफिस में माजूद बाएं से- अनिल मानव, डॉ. हरिओम, इम्तियाज़ अहमद ग़ाज़ी और डॉ. राकेश तूफ़ान


सवाल: साहित्य में शिक्षकों का क्या योगदान है?

जवाब: जो साहित्यकार है, उससे बड़ा शिक्षक कौन हो सकता है ? पहले क्या था, कि जितने भी विद्वान या ज्ञानी लोग होते थे, वो सब समाज को शिक्षित करने का कार्य करते थे। शिक्षक का मतलब किसी कॉलेज या यूनिवर्सिटी में पढ़ाने वाला व्यक्ति ही नहीं, बल्कि शिक्षक का मतलब यह है, कि जो समाज को अच्छी दिशा में ले जाने का कार्य करें। ‘तमसो मा ज्योतिर्गमय’ यही साहित्यकार का काम था। प्रगतिशील लेखक संघ के अध्यक्ष के तौर पर 1936 में मुंशी प्रेमचंद ने कहा है, कि साहित्य समाज के आगे-आगे चलने वाली मशाल है। इसका मतलब है, कि वह समाज को रास्ता दिखा रही है। आज शिक्षक को हम अध्यापक मास्टर या प्रोफेसर मानते हैं, जबकि जो भी हमें अच्छी शिक्षा दें वही शिक्षक है। आप देखिए, कि हिंदी साहित्य में तमाम लोग रहे हैं, जो बड़े साहित्यकार रहे हैं और शिक्षक भी रहे हैं। आलोचना में नामवर सिंह, रामविलास शर्मा जी, वीर भारत तलवार, पुरुषोत्तम अग्रवाल आदि सारे लोग शिक्षक भी हैं और विद्वान भी हैं। अज्ञेय, फ़िराक़ साहब लेखक और शिक्षक दोनों रहे हैं।


( गुफ़्तगू के अक्तूबर-दिसंबर 2021 अंक में प्रकाशित )


शनिवार, 23 अप्रैल 2022

अशोक स्नेही की कविताएं अतुलनीय हैं: यश मालवीय

 अशोक स्नेही की पुस्तक ’मैं भी सूरज होता’ का हुआ विमोचन

डॉ. खेतान, राजेश समेत सात को मिला ‘शान-ए-इलाहाबाद सम्मान’


प्रयागराज। अशोक कुमार स्नेही की कविताएं अतुलनीय हैं, उन्होंने अपनी एक कविता में जिस प्रकार से राम और तुलसी की तुलना करते थे, वह बेहद ख़ास और बेहद मार्मिक है, इस तरह की तुलना करना हर किसी के बस की बात नहीं है। स्नेही जी बेहद मार्मिक और संवेदनशील कवि थे, आज उनके परिवार और गुफ़्तगू की तरफ से जिस तरह उन्हें याद किया जा रहा है, वह आज के समय के लिए बहुत ही ख़ास है। यह बात मशहूर गीतकार यश मालवीय ने 18 अप्रैल को हिन्दुस्तानी एकेडेमी में गुफ्तगू की तरफ से आयोजित कार्यक्रम में कही। कार्यक्रम के दौरान अशोक कुुमार स्नेही की पुस्तक ‘मैं भी सूरज होता’ और गुफ्तगू के नए अंक का विमोचन किया गया, साथ ही सात लोगों को ‘शान-ए-इलाहाबाद सम्मान’ प्रदान किया गया।



 मुख्य अतिथि जौनपुर के एसपी सिटी जितेंद्र कुमार दुबे ने कहा कि आज प्रयागराज में आकर गुफ़्तगू के कार्यक्रम में शामिल होकर एहसास हुआ कि वाकई यह शहर साहित्य का है। आज के मौके पर पुस्तक विमोचन और सम्मान समारोह का आयोजन किया गया, जो बहुत ही तार्किक और प्रभावशाली है। सरस्वती पत्रिका के संपादक रविनंदन सिह ने कहा कि स्नेही जी ने जिस तरह की कविताओं का सृजन किया है, आज के लोगों के मिसाल कहैं, ऐसे काव्य की ही आज समय में जरूरत हैं। गुफ़्तगू के अध्यक्ष इम्तियाज़ अहमद ग़ाज़ी ने कहा कि स्नेही जी की कविताएं इतनी मार्मिक होती हैं कि जब से खुद पढ़ते थेे तो रोने लगते थे। अशोक कुमार स्नेही की पुत्री अलका श्रीवास्तव ने कहा कि मेरे पिता ने हमेशा सच और साहित्य को जिया था, उनके जाने के बाद उनकी रचनाओं को सहेजना और प्रकाशित करवाना हमारी जिम्मेदारी है। अध्यक्षता कर रहे श्रीराम मिश्र उर्फ तलब जौनपुरी ने कहा कि स्नेही जी ख़ासकर नए लोगों के लिए प्रेरणादायक थे, वे नए लोगों को खूब प्रोत्साहित करते थे। कार्यक्रम का संचालन मनमोहन सिंह तन्हा ने किया।

दूसरे सत्र में कवि सम्मेलन का आयोजन किया गया। अनिल मानव, प्रभाशंकर शर्मा, नीना मोहन श्रीवास्तव, संजय सक्सेना, डॉ. नीलिमा मिश्रा, नायाब बलियावी, ललिता पाठक नारायणी, विजय लक्ष्मी विभा, डॉ. अमरजीत, गीता सिंह, रचना सक्सेना, राकेश मालवीय, प्रेमा राय, जया मोहन, बिहारी लाल अम्बर, विक्टर इलाहाबादी, जगदीश कौर, अपर्णा सिंह, अजय प्रकाश, शाहीन खुश्बू, सम्पदा मिश्रा आदि ने काव्य पाठ किया। मनीष कुमार श्रीवास्तव, राहुल कुमार श्रीवास्तव, मोनिका श्रीवास्तव, गौरव श्रीवास्तव, सोनिका श्रीवास्तव, पंकज श्रीवास्तव, दीपा श्रीवास्तव और अमल श्रीवास्तव आदि मौजूद रहे।

इन्हें मिला ‘शान-ए-इलाहाबाद सम्मान’


अशोक कुमार स्नेही (मरणोपरांत), आईपीएस राजेश पांडेय, डॉ. प्रकाश खेतान, राजेंद्र सिंह बेदी, अनिता गोपेश, डॉ. तारिक़ महमूद, हकीम रेशादुल इस्लाम